झारखंड: अपने ही मंत्री को हराने की बात करते भाजपा नेताओं का ऑडियो क्लिप वायरल

Follow न्यूज्ड On  

एक तरफ झारखंड में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने हैं वहीं एक वायरल ऑडियो क्लिप से भाजपा की परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल  चंदनकियारी के विधायक और राज्य के भू-राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी (Amar Kumar Bauri) को पार्टी में ही भितरघात का सामना करना पड़ सकता है। अगर बोकारो और चंदनकियारी में वायरल एक ऑडियो क्लिप को सही मानें तो तो मंत्री के लिए यह परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।

वायरल ऑडियो क्लिप को भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नारायण साव और भाजपा नेता शिवराम शेखर के बीच हुई बातचीत का हिस्सा बताया जा रहा है। वहीं शिवराम शेखर ने इस बातचीत की बात को स्वीकार भी कर लिया है। शेखर ने कहा कि यह क्लिप उन्होंने एक मीडियाकर्मी को दिया था, जिसे वायरल कर दिया गया। वहीं दूसरे नेता नारायण साव ने ऑडियो टेप में अपनी आवाज होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें फंसाने की साजिश कर रहे हैं। वहीं इस मामले पर अभी तक मंत्री की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कथित ऑडियो में एक ओर की आवाज को नारायण साव का बताया जा रहा है, जिसमें कहा गया है कि इस बार अमर बाउरी के खिलाफ काम करना है। बातचीत के दौरान शिकायत की गई है कि पांच साल के कार्यकाल में बाउरी ने उनकी एक बात नहीं सुनी और उन्हें तथा उनके लोगों को कोई फायदा नहीं होने दिया। आगे की बातचीत कुछ इस प्रकार है।

दूसरी ओर की आवाज वाले व्यक्ति (जिन्हें शिवराम बताया जा रहा है) : जमशेदपुर में एक काम लिये हैं। गाड़ी-घोड़ा का इंतजाम हो जाएगा?

नारायण साव : कार्यकर्ता दवा के बिना मर रहा है और मंत्री के नजदीकी लोग सर्किट हाउस और रांची में आनंद उठा रहे हैं। इसकी पूरी व्यवस्था मंत्री द्वारा की जा रही है। खैर तीन माह जो करना है कर ले। इसके बाद क्या होगा बताते हैं। खून खौल रहा है। एक साल से बैठा हुआ हूं। अफसर लोग मेरी बात नहीं सुन रहे हैं। हमारा 10 से 15 लाख रुपया फंसा हुआ है। दो चार बार बोला हूं, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। अफसर के सामने मेरा कोई वैल्यू ही नहीं रह गया है।

शिवराम : हां
नारायण साव : इससे अच्छा उमाकांत रजक को जिता देंगे। उसके पास न जाएंगे न काम लेंगे। भाजपा के नाम पर कुछ नहीं कर पा रहे हैं। विरोधी भी बढ़ रहे हैं।

शिवराम : हमारे काम का क्या होगा?
नारायण साव: समझ लो काम नहीं होगा। तीन माह इंतजार करो। पैसा डूब जाएगा। इन लोगों की क्या औकात है। 10 रुपये का आदमी है। अनुपम और कृपा की कोई औकात नहीं है।

शिवराम: 10-5 रुपये की बात नहीं है। उतना पैसा कहां से लाएंगे?
नारायण साव : मेरा स्टाइल देखो। या तो काम मैं करूंगा, नहीं तो दो लाख रुपये लूंगा। मेरा स्टाइल सबसे ठीक है।

शिवराम: मेरे लिए बात कीजिए ।
नारायण साव: मेरा प्रेशर बढ़ रहा है। तीन माह इंतजार करो, देखते हैं…।


झारखंड: हादसे का शिकार होने से बची मधुपुर- आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस, बोगी छोड़ आगे बढ़ा इंजन

This post was last modified on August 17, 2019 3:57 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022