झारखंड: दीक्षांत समारोह में बुर्का पहनकर आई टॉपर, कॉलेज ने नहीं दी डिग्री

Follow न्यूज्ड On  

कॉलेजों में ड्रेस कोड को लेकर विवाद कोई नई बात नहीं है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है झारखंड से जहां एक कॉलेज ने दीक्षांत समारोह में एक छात्रा को बुर्का पहनने के कारण डिग्री नहीं दी। रांची के मारवाड़ी कॉलेज के दिक्षांत समारोह में डिग्री लेने आई कॉलजे की ओवर ऑल बेस्ट ग्रेजुएट निशत फातिमा को समारोह में डिग्री नहीं दी गई।

निशत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुर्का पहन कर आयी थी। समारोह में गोल्ड मेडल के लिए उसका नाम पुकारा गया। उसे सबसे पहले मेडल  लेना था। नाम बुलाने के साथ ही मंच से ही इसकी घोषणा कर दी गयी कि वह कॉलेज द्वारा तय ड्रेस कोड में नहीं है, इस कारण उसे समारोह में डिग्री नहीं दी जायेगी। इसके बाद वह मंच पर नहीं चढ़ी।

अपने सत्र की कॉलेज टॉपर है निशत

निशत फातिमा ने सत्र 2011-2014 में रांची के मारवाड़ी कॉलेज से स्नातक किया था। स्नातक में बीएससी गणित ऑनर्स में उसे 93 फीसदी अंक मिले थे। कॉलेज में सत्र 2011-14 में स्नातक में सभी विषयों में उसने सबसे अधिक अंक हासिल किये थे।

वहीं इस घटना से निराश निशत के पिता ने कहा कि वह पाकुड़ से आये हैं। कॉलेज के दौरान भी वह बुर्का पहन कर क्लास करती थी। उसे बुर्का हटाकर कार्यक्रम मे भाग लेना स्वीकार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर कार्यक्रम में उसे डिग्री नहीं दी जायेगी, तो वह बाद में कॉलेज से डिग्री और मेडल प्राप्त कर लेंगे। टॉपरों को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय ने डिग्री प्रदान की।

समारोह के लिए तय था ड्रेस कोड

दीक्षांत समारोह को लेकर कॉलेज द्वारा ड्रेस कोड तय किया गया था। कॉलेज के द्वारा तय ड्रेस कोड के अनुरूप छात्र को सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा व छात्राओं को सलवार-सूट, दुपट्टा या साड़ी ब्लाउज में कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कहा गया था। इस संबंध में कॉलेज के द्वारा पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया था।


झारखंड विधानसभा चुनाव : आदिवासी समुदाय को साधने में जुटे सभी दल!

This post was last modified on September 16, 2019 7:20 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022