JAC Result 2020: झारखंड बोर्ड जल्द जारी करेगा 10वीं के रिजल्ट, यहां पढ़ें ताजा अपडेट

Follow न्यूज्ड On  

JAC Result 2020: झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल (JAC) रांची की बोर्ड परीक्षा 2020 में शामिल उम्मीदवार अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन स्टूडेंट्स का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झारखंड बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणाम जुलाई 2020 के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। हालांकि इस संबंध में बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

ये है झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट

वहीं कुछ मीडिया साइट्स और सोशल मीडिया साइट्स द्वारा झारखंड बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए गलत वेबसाइट शेयर किए जा रहे हैं। कई न्यूज़ साइट्स द्वारा http://jacresults.in/ को झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट बताई जा रही है, जो कि गलत है। बता दें कि झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in है। रिजल्ट से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को सिर्फ इसी वेबसाइट पर भरोसा करना चाहिए।

रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in को विजिट कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। वहीं झारखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों की मानें तो 12वीं के कला संकाय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अभी चल रहा है।

ऐसे चेक कर सकते हैं झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2020

  • ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर रिजल्ट की लिंक दी हुई होगी।
  • रिजल्ट पर क्लिक करके कक्षा का चुनाव करें।
  • अब एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • यहां छात्र अपने लॉगइन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, रोल कोड आदि डाल कर सबमिट करें।
  • अब आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करके और प्रिंट निकाल कर रख लें।

बता दें कि झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 28 फरवरी, 2020 तक आयोजित हुई थी। दोनों परीक्षाओं में लगभग 6.25 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। 10वीं की परीक्षा में लगभग 3.80 लाख और 12वीं की परीक्षा में 2.35 लाख परीक्षार्थी शामिल थे। झारखंड बोर्ड परीक्षा 2020 का आयोजन राज्य भर के कुल 1410 परीक्षा केंद्रों में किया गया था।


Jharkhand JAC 8th Result 2020: झारखंड बोर्ड 8वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें मार्क्स

JAC 9th Result 2020: झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं के रिजल्ट घोषित, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022