झारखंड चुनाव: कांके, बोकारो में प्रत्याशी बदल सकती है कांग्रेस, ये है वजह

Follow न्यूज्ड On  

Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखें निकट आती जा रही हैं। उम्मीदवारों के नाम घोषित करने में राजनीतिक दलों को काफी माथापच्ची करनी पड़ रही है। टिकट बंटवारे को लेकर करीब-करीब हर पार्टी में बवाल मचा हुआ है। इसी बीच 31 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ रही कांग्रेस अभी तक कुल 27 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। पहले चरण के लिए कई उम्मीदवारों ने पर्चा भी भर दिया है। लेकिन कुछ सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर अंदरखाने विरोध भी लगातार जारी है। बोकारो, कांके (एससी) और सिमडेगा (एसटी) सीट पर कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ताओं में सबसे ज्यादा नाराजगी है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि बीजेपी के खिलाफ इन सीटों पर उतारे गये उम्मीदवार कहीं से भी फिट नहीं बैठते हैं। लेकिन प्रदेश नेतृत्व के कुछ नेताओं ने आपसी स्वार्थ को देख इन सीटों पर ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है। कार्यकर्ताओं के मुखर विरोध से पार्टी हाईकमान उम्मीदवार बदलने पर विचार कर रही है।

गौरतलब है कि कांके सीट पर कुछ माह पहले पार्टी में शामिल हुए पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, बोकारो सीट पर संजय सिंह और सिमडेगा पर भूषण बेरा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। इसमें सिमडेगा सीट पर दूसरे, कांके पर तीसरे और बोकारो सीट पर चौथे चरण में चुनाव होना है। कांके सीट की बात करें तो इस सीट पर रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश बैठा प्रबल दावेदार थे। लेकिन सुरेश बैठा को दरकिनार कर पूर्व डीजीपी के नाम पर मुहर लग गई।

बताया जा रहा है कि बोकारो सीट पर संजय सिंह की उम्मीदवारी के ऐलान से भी कांग्रेस कार्यकर्ता ख़फ़ा  हैं। यहां से यूथ कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्वेता सिंह और महिला कांग्रेस की परिंदा सिंह को प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। मुमकिन है पार्टी अपना प्रत्याशी बदल दे। इसके साथ ही सिमडेगा से विशाल तिर्की के नाम की चर्चा पहले से ही जोरों पर है। लेकिन यहां से भूषण बेरा को उम्मीदवार बना दिया गया। हालाँकि, सिमडेगा सीट के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी को ध्यान में रखते हुए बोकारो और कांके के प्रत्याशी को बदला जा सकता है।


झारखंड: भाजपा नेताओं में ठनी, रघुबर दास और सरयू राय ने एक-दूसरे के खिलाफ किया नामांकन

झारखंड चुनाव : भाजपा, आजसू दोस्ती टूटने से कई क्षेत्रों में बदले समीकरण

झारखंड चुनाव: टिकट को लेकर कांग्रेस में विरोध के स्वर मुखर, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे कई नाराज नेता

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022