झारखंड चुनाव: बोकारो में CRPF जवानों ने बरसाई गोलियां, 3 अफसरों की मौत, 4 जवान घायल

Follow न्यूज्ड On  

झारखंड में जारी विधानसभा चुनाव के बीच चाईबासा से दूसरे चरण का चुनाव संपन्न कराकर लौट रहे सीआरपीएफ (CRPF) के जवान और अधिकारी बोकारो के गोमिया स्थिति कुर्कनाला इलाके में आपस में ही भिड़ गए। जिसमें असिस्टेंट कमांडेंट समेत दो अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार जवान घायल हो गए।

दो विद्यालयों में ठहरे थे जवान, खाने को लेकर हुआ था विवाद

झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में गोमिया सीट पर चुनाव के लिए सीआरपीएफ जवान पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के कुर्कनालों उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय में सीआरपीएफ की 226वीं बटालियन को ठहराया गया था करीब दो बजे जवान विद्यालय में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि रात में करीब 8.30 में खाना खाने को लेकर दोनों जवानों में विवाद हो गया।

घायल जवानों का चल रहा है इलाज

इसके बाद उच्च विद्धालय में ठहरे जवानों ने मध्य विद्धालय के जवानों पर गोली चलाना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनो ओर से गोली बारी हुई। इस घटना में 226वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट साहुल हसन व एएसआई पी भुइयां की मौत हो गई, जबकि तीन जवान हरिश्चंद्र गोकाई, दीपेन्द्र यादव व एक अन्य घायल हो गए। इसके अलावा चार घायल जवानों में से दो को इलाज के लिए रांची भेजा गया। वहीं दो जवानों का इलाज बोकारो में चल रहा है।

दो दिन पहले भी हुई थी इस प्रकार की घटना

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी राजधानी रांची के खेलगांव स्थित कैंप में आपसी विवाद में एक जवान ने कंपनी कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिर उसने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी थी। मृतक दोनों छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल बटालियन 4-बी के जवान थे। कंपनी कमांडर की पहचान मेलाराम कुर्रे और जवान की पहचान विक्रम राजवाड़े के रूप में हुई है। दोनों चुनावी ड्यूटी के लिए रांची आए हुए थे।


झारखंड चुनाव: गुमला के सिसई में मतदान के दौरान झड़प, पुलिस फायरिंग में ग्रामीण की मौत

This post was last modified on December 10, 2019 11:14 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022