लोहरदगा हिंसा: जिले में धारा 144 लागू, ऑफिस-स्कूल बंद, ट्रेन परिचालन भी ठप

Follow न्यूज्ड On  

झारखंड के लोहरदगा में गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी के समर्थन में निकाले गए जुलूस में हिंसा के बाद प्रशासन ने शहर में धारा 144 लागू कर दिया था जिसे आज बढ़ाकर पूरे जिले में लागू कर दिया गया है। स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना के बचने के लिए पुलिस मुसतैद है। सरकारी ऑफिस और स्कूलों को बंद रखा गया है। वहीं रांची-लोहरदगा ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। आईजी नवीन कुमार सिंह और साकेत कुमार सिंह लोहरदगा में कैंप कर रहे हैं।

बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात

लोगों को अपने घरों से निकलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। कर्फ्यू को देखते हुए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और रास्ते पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। पुलिस-प्रशासन पूरे स्थिति में नजर रखे हुए हैं। डीसी आकांक्षा रंजन सदर थाना परिसर में दल-बल के साथ कैंप कर रही हैं। जिले के विभिन्न स्थानों पर दर्जनों लोग फंसे हुए हैं। जिन्हें सुरक्षा के बीच उनके घरों तक पहुंचाया जा रहा है।

ट्रेन परिचालन ठप

तनावपूर्ण हालात को देखते हुए रेलवे ने इस रूट की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रांची- लोहरदगा मेमू पैसेंजर (68135), लोहरदगा-रांची मेमो पैसेंजर(68136) को शुक्रवार के लिए रद्द कर दिया गया है। वहीं सासाराम- रांची एक्सप्रेस(18636) को अपने निर्धारित मार्ग टोरी -लोहरदगा- रांची मार्ग से न चलते हुए टोरी -बरकाकाना- मुरी -रांची होकर चलाया जाएगा।

गौरतलब है कि गुरुवार को लोहरदगा में CAA और NRC के समर्थन में विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा जुलूस निकाला गया था जिसमें हिंसा हो गई थी। हिंसा के बाद उपद्रवियों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में सरकारी गाड़ियों, दूकानों में तोड़फोड़ की और उन्हें आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद शहर में धारा 144 लागू कर दी गई थी।


झारखंड: लोहरदगा में CAA समर्थित रैली में बवाल के बाद हिंसा, पुलिस के वाहन फूंके, कर्फ्यू लागू

This post was last modified on January 24, 2020 12:07 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022