रांची के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ केके सिन्हा का आज सुबह निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और कल ही उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल से घर वापस भेजा गया था। डॉ. सिन्हा देश के जाने-माने न्यूरो फिजिशियन थे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों बाथरूम में गिर जाने के बाद उनके कमर में चोट लग गयी थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल लाया गया था। उन्हें अस्पताल में एनिमा दिया गया था और उनके कमर की भी जांच की गयी थी। डॉ. सिन्हा ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर गुरुवार को उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया था। हालांकि सुधार के बाद वे घर आ गये थे।
डॉ. सिन्हा के निधन की खबर से सारा झारखंड शोक में डूब गया है। परिजनों ने बताया कि शनिवार को डॉ केके सिन्हा का अंतिम संस्कार होगा। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने डाॅ केके सिन्हा के निधन पर शोक जताया है।
This post was last modified on April 26, 2019 12:47 PM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…