झारखंड: देश के जाने-माने न्यूरो फिजिशियन डॉ. केके सिन्हा का रांची में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड: देश के जाने-माने न्यूरो फिजिशियन डॉ. केके सिन्हा का रांची में निधन

रांची के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ केके सिन्हा का आज सुबह निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और कल ही उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल से घर वापस भेजा गया था। डॉ. सिन्हा देश के जाने-माने न्यूरो फिजिशियन थे।

गौरतलब है कि पिछले दिनों बाथरूम में गिर जाने के बाद उनके कमर में चोट लग गयी थी। जिसके  बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल लाया गया था। उन्हें अस्पताल में एनिमा दिया गया था और उनके कमर की भी जांच की गयी थी। डॉ. सिन्हा ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर गुरुवार को उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया था। हालांकि सुधार के बाद वे घर आ गये थे।


डॉ. सिन्हा के निधन की खबर से सारा झारखंड शोक में डूब गया है। परिजनों ने बताया कि शनिवार को डॉ केके सिन्‍हा का अंतिम संस्कार होगा। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने डाॅ केके सिन्हा के निधन पर शोक जताया है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)