जलवायु परिवर्तन के लिए सड़क पर उतरेंगे 40 लाख लोग

Follow न्यूज्ड On  

न्यूयॉर्क, 21 सितम्बर (आईएएनएस)| जलवायु संकट को दूर करने के लिए दुनिया के सभी कोने में शनिवार को 163 देशों में 40 लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरेंगे, जिसमें 5,800 से अधिक कार्यक्रम होंगे। ऐसा आयोजकों ने अनुमान लगाया है। यह मांग उतनी ही विविधतापूर्ण है, जितनी कि वे जिन क्षेत्रों से आ रहे हैं, लेकिन प्रमुख सवाल अद्वितीय है, जो है कि जीवाश्म ईंधन को जलाने से रोकना और जलवायु संकट को दूर करने के लिए वास्तविक कदम उठाना।

शुक्रवार को 7370 से अधिक वेबसाइटें बंद हो गईं हैं और ग्लोबल क्लाइमेट स्ट्राइक्स को समर्थन देने के लिए करीब 3000 कंपनियों ने भी अपनी कंपनी बंद रखी है।

जकार्ता से लेकर न्यूयॉर्क सिटी, कराची से अम्मान तक, बर्लिन से कंपाला तक, इस्तांबुल से क्यूबेक तक, ग्वाडलाजारा से असुनसियन तक, बड़े शहरों और छोटे गांवों में लाखों लोगों ने एक साथ मिलकर जलवायु रक्षा के लिए अपनी आवाजें बुलंद कर रहे हैं।

फ्रांस में 40,000 लोग हड़ताल कर रहे हैं, यूक्रेन में 2600, दक्षिण अफ्रीका में 5000, तुर्की में 10000, जापान में 5000, ऑस्ट्रेलिया में 30000; लंदन में 100,000; ऑस्ट्रेलिया में 400,000; न्यूयॉर्क सिटी में 250,000; और जर्मनी में 14 लाख लोग हड़ताल करने वाले हैं।

350 डॉट ऑर्ग के एक्जीक्यूटीव एक्जीक्यूटीव डायरेक्टर मे बोएव ने कहा, “आज हमने एक आंदोलन देखा, जिसमें सभी उम्र और पृष्ठभूमि के लोग शामिल हैं और वे एक साथ मिलकर कोयला, तेल और गैस के प्रयोग के अंत के लिए कह रहे हैं। हमारे पास कोई फर्क नहीं पड़ता है, हम सब एक साथ हैं, क्योंकि हम अपने भविष्य के लिए लड़ रहे हैं।”

शुक्रवार का प्रदर्शन 27 सितंबर तक चलने वाले एक वैश्विक लामबंदी की शुरुआत है।

यह जलवायु सप्ताह 23 सितंबर को आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन को घेरने की तैयारी में है, जो विश्व नेताओं पर पेरिस समझौते को लागू करने और जलवायु चुनौती को पूरा करने का दबाव डालेगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022