जन शिकायत दूर करने बिहार मॉडल अपनाएगा कर्नाटक

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 7 फरवरी (आईएएनएस)| बिहार में लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम (आरटीपीजीएस) की सफलता के बाद अब इसकी चर्चा देश के अन्य राज्यों में होने लगी है। अन्य राज्य अब इस प्रणाली को अपनाने की योजना बना रहे हैं। कर्नाटक सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल इस अधिनियम की जानकारी और इसे समझने के लिए बिहार पहुंचा हैं। बिहार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “कर्नाटक के अधिकारियों ने इसे जन उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना भी की। पूरी प्रक्रिया के ऑनलाइन होने की प्रशंसा करते हुए इस मॉडल को कर्नाटक में लागू करने को लेकर सकारात्मकता दिखाई है।”

गौरतलब है कि इससे पहले भी कर्नाटक के पदाधिकारियों की एक टीम बिहार लोक सेवा अधिकार अधिनियम (आरटीपीएस) का अध्ययन करने बिहार आ चुकी है। इसे बाद कर्नाटक ने अपने यहां लागू भी किया था।

कर्नाटक के कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग (इ-गवर्नेस) के वरीय अधिकारी और स्मार्ट गवर्नेस सेंटर के कार्यपालक निदेशक सुनील पंवार की अगुआई में आई टीम ने पांच और छह फरवरी को बिहार का दौरा किया। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन की अपर मिशन निदेशक डॉ. प्रतिमा ने इस दल के समक्ष इस अधिनियम से जुड़ी एक विस्तृत प्रस्तुति दी। इसके बाद कर्नाटक की टीम ने राज्य लोक शिकायत प्राप्ति केंद्र और लोक शिकायत निवारण कार्यालय का दौरा किया।

टीम ने मिशन निदेशक और सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी से भी मुलाकात की और अपने अनुभवों को साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम का पूरा अनुभव उनके लिए कितना व्यापक रहा।

उल्लेखनीय है कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 60 दिनों की अधिकतम अवधि में शिकायतकर्ता और संबंधित लोक प्राधिकार की उपस्थिति में लोक शिकायत निवारण अधिकारी द्वारा सुनवाई की प्रक्रिया के माध्यम से आम लोगों की शिकायतों का निवारण किया जाता है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022