जन्मदिन विशेष : जानें ममता कुलकर्णी का बॉलीवुड से ड्रग्स तस्करी तक का सफर

Follow न्यूज्ड On  

बॉलीवुड में 90 के दशक के वक्त टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रहीं ममता कुलकर्णी ने अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान समेत कई बड़े सेलिब्रिटी के साथ काम किया लेकिन इसके बावजूद अब वह गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। अचानक से फिल्मी दुनिया से गायब हुईं ममता पिछले कई सालों से लोगों के सामने नहीं आई हैं। उन्होंने बॉलीवुड के दूर जाकर अपनी जिंदगी जीना तय किया है।

बॉलीवुड में ममता कुलकर्णी को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने 90 के दशक में अपने बोल्ड अभिनय से दर्शकों के दिलों पर खास पहचान बनायी। बेहद काम समय में बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कई विवादों में भी रही जिससे उनका करियर जल्द ही खत्म हो गया था।

20 अप्रैल 1972 को मुंबई में जन्मीं ममता कुलकणी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म तिरंगा से की। राजकुमार और नाना पाटेकर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में ममता ने छोटी सी भूमिका निभायी थी। इसके बाद ममता ने ‘मेरा दिल तेरे लिये’ में काम किया लेकिन अपनी पहचान नहीं बना सकी।

वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म ‘आशिक आवारा’ ममता कुलकर्णी के करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुयी। इस फिल्म में ममता कुलकर्णी की जोड़ सैफ अली खान के साथ काफी पसंद की गयी। इसके बाद ममता  ने ‘वक्त हमारा है’ और ‘क्रांतिवीर’ जैसी हिट फिल्मों में भी काम किया

वर्ष 1995 में प्रदर्शित फिल्म ‘करण-अर्जुन’ ममता कुलकर्णी के करियर की सुपरहिट फिल्म साबित हुयी। इस फिल्म में ममता कुलकर्णी ने सलमान खान के अपोजिट काम किया। सलमान खान और ममता कुलकर्णी की जोड़ दर्शकों को बेहद पसंद आयी। पुर्नजन्म पर आधारित यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी।

वर्ष 1995 में ही ममता कुलकर्णी एक और हिट फिल्म बाजी प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में ममता ने आमिर खान के साथ काम किया था। इसी वर्ष प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ में ममता और अक्षय कुमार की जोड़ को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

वर्ष 1996 में प्रदर्शित राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘घातक’ में ममता कुलकर्णी ने कैमियो रोल किया। इस फिल्म में उनपर फिल्माया यह गीत। कोई जाये तो ले आये। दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। इसके बाद ममता ने नसीब, चाइना गेट, छुपा रुस्तम, किला जैसी कुछ फिल्मों में अभिनय किया। 2002 में आई ‘कभी तुम कभी हम’ के बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।

विवादों का साथ

1993 में स्टारडस्ट मैगजीन में टॉपलैस फोटोशूट कराकर वह काफी चर्चा में आ गई थीं। इसके लिए उन पर जुर्माना भी हुआ था। यही नहीं ‘चाइना गेट’ में काम करने को लेकर खबरें उड़ी थीं कि छोटा राजन के कहने पर उन्हें यह फिल्म मिली। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप रही और इसका सुपरहिट गाना ‘छम्मा-छम्मा’ भी उर्मिला के खाते में चला गया। ममता की इस फिल्म के जरिये सीरियस इमेज दिखाने की कोशिश नाकाम रही।

ड्रग तस्कर विजय गोस्वामी से कनेक्शन

शुरुआत में ममता के अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से संबंधों की खबरें थीं, लेकिन कुछ समय बाद ही उनका नाम ड्रग तस्करी करने वाले विजय गोस्वामी (विकी) के साथ जुड़ गया। उनके साथ वह दुबई और केन्या में रह रही थीं। उन्होंने एक चैनल पर कबूला था कि उन्होंने विकी से शादी नहीं की और वह विकी से जेल में मिलने गईं थीं। ममता ने इसी इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने सोचा था कि वह कैसे भी उन्हें जेल से बाहर निकालकर रहेंगी। विकी जेल से बाहर भी आए, लेकिन ममता भारत नहीं लौट पाईं जिस दौरान विकी जेल में थे ममता ने अपने आपको ईश्वर भक्ति में डुबो लिया था। ममता ने अध्यात्म पर एक किताब भी लिखी है, जिसका नाम है-‘ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिन।

बॉलीवुड को अलविदा कहने का  कारण

एक ऑनलाइन इंटरव्‍यू में बॉलीवुड को अलविदा कहने की वजह पर ममता ने कहा, कुछ लोग दुनिया के कामों के लिए पैदा होते है, जबकि कुछ ईश्‍वर के लिए पैदा होते हैं। मैं भी ईश्‍वर के लिए पैदा हुई हूं। बॉलीवुड में वापसी पर उन्होंने इस साक्षात्कार में कहा था कि क्या घी को फिर से दूध बनाना मुमकिन है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022