जसवंत सिंह के निधन पर शिवराज व कमल नाथ ने शोक जताया

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 27 सितंबर (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने शोक व्यक्त करते हुए उनके द्वारा देश के लिए किए गए कामों को याद किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ आजीवन देश की सेवा करते रहे। एक सैनिक के रूप में मातृभूमि की सेवा करने के बाद आपने रक्षा मंत्री, विदेश और वित्त मंत्री के रूप में देश की सेवा की। ऐसे सच्चे सपूत को विनम्र श्रद्धांजलि।

वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमल नाथ ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा, देश के पूर्व वित्त मंत्री जसवंत सिंह के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।

–आईएएनएस

एसएनपी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022