जुगसलाई विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: भाजपा की चुनौती और रामचंद्र सहिस की हैट्रिक पर निगाहें

Follow न्यूज्ड On  

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। जुगसलाई विधानसभा सीट (Jugsalai Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर दूसरे चरण में 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। यह सीट जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर ऑल झारखंड स्‍टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के नेता रामचंद्र सहिस ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) उम्मीदवार मंगल कालिंदी को पराजित किया था।

जुगसलाई विधानसभा सीट (Jugsalai Assembly Constituency) का इतिहास

जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाला यह इलाका झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़ के तौर पर पहचाना जाता है। हालांकि, यहां पर ऑल झारखंड स्‍टूडेंट्स यूनियन का भी खासा दखल है। 2005 के चुनाव में यहां से झामुमो के दुलाल भुईयां विधायक चुने गए थे। 2009 के चुनाव में आजसू के रामचंद्र सहिस विधायक चुने गए। 2014 के चुनाव में भी रामचंद्र सहिस यहां से लगातार दूसरी बार विधायक बने।

जुगसलाई विधानसभा सीट का समीकरण

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3,03,248 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,55,259और महिला मतदाता 1,47,988 हैं। पिछले चुनाव में 67.38 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। जुगसलाई में सामान्य वोटर्स 30 प्रतिशत हैं, वहीं एसटी- एससी और अन्य की आबादी 70 फीसदी है।

यह सुरक्षित सीट है। इस बार यहां की चुनावी लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है। पिछली दफा यहां भाजपा और आजसू गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर आजसू के रामचंद्र सहिस मैदान में थे। लेकिन इस बार सत्तापक्ष का गठबंधन टूटने के कारण यहां की स्थिति अलग है। आजसू और भाजपा के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। आजसू से रामचंद्र सहिस और भाजपा से मुचिराम बावरी मैदान में हैं।

List of Polling Stations in Jugsalai Assembly

जुगसलाई विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

राम चंद्र सहिस, आजसू – 82,302

मंगल कालिंदी, जेएमएम- 57,257

हार का अंतर – 25,045

जुगसलाई विधानसभा चुनाव 2019 के प्रत्याशी

AJSU- रामचंद्र सहिस

BJP- मुचिराम बावरी

JMM – मंगल कालिंदी

JVM – रामचंद्र पासवान

मतदान की तारीख: 7 दिसंबर

Jugsalai Assembly 2014 Result

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022