झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। सरायकेला विधानसभा सीट (Seraikela Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर दूसरे चरण में 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। यह सीट सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता चंपई सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार गणेश महाली को पराजित किया था।
सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा इस विधानसभा सीट पर शुरू से ही झारखंड मुक्ति मोर्चा का दबदबा रहा है। यहां पर भाजपा ने झामुमो को हमेशा टक्कर तो दी लेकिन कभी चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकी। झारखंड विधानसभा के लिए जब से इस सीट पर चुनाव हो रहे हैं। चंपाई सोरेन को कोई नहीं हरा सका है। चंपई सोरेन पिछले तीन चुनाव 2005, 2009 और 2014 में जीत हासिल करते रहे हैं।
सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,89,858 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,49,885 और महिला मतदाता 1,39,972 हैं। पिछले चुनाव में 72 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
यहां से झामुमो के दिग्गज नेता चंपई सोरेन तीन बार से लगातार विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं। पिछले चुनाव में चंपई सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली को महज 1200 वोटों से हराया था। इस बार भी दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला जोरदार होगा।
List of Polling Stations in Seraikela Assembly
प्रत्याशी पार्टी प्राप्त वोट
चंपई सोरेन, जेएमएम- 94,746
गणेश महाली, भाजपा- 93,631
हार का अंतर- 1,115
JMM- चंपई सोरेन
BJP – गणेश महाली
AJSU- अंनत राम टुडु
मतदान की तारीख: 7 दिसंबर
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…