कांग्रेस 55 साल के राज का हिसाब दे : शाह

Follow न्यूज्ड On  

राजगढ़ (मध्य प्रदेश), 2 मई (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने यहां गुरुवार को कांग्रेस और गांधी परिवार पर हमला करते हुए राहुल गांधी की पांच पीढ़ियों और कांग्रेस के 55 साल के शासन का हिसाब मांगा।

शाह ने राजगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में ब्यावरा में आयोजित जनसभा में कहा, “देश में राहुल गांधी की पांच पीढ़ियों और कांग्रेस ने 55 साल राज किया है, इस दौरान गरीबों के लिए क्या किया, इसका हिसाब दे। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया और नरेंद्र मोदी ने गरीबी हटाने का काम किया।”

भाजपा के संकल्पपत्र का जिक्र करते हुए शाह ने कहा, “हमने संकल्प लिया है कि नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद वर्ष 2022 तक एक भी घर ऐसा नहीं होगा जहां गैस का चूल्हा नहीं होगा, एक भी घर ऐसा नहीं होगा जहां बिजली नहीं होगी, एक भी घर ऐसा नहीं होगा जहां शौचालय नहीं होगा। पीने का पानी नहीं आता होगा, स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं होंगी। ऐसे भारत के निर्माण के लिए हम चुनाव जीतना चाहते हैं।”

उन्होंने वर्ष 2003 की याद दिलाते हुए कहा कि राज्य में सड़कों का बुरा हाल था, बिजली आती नहीं थी, खेतों को पानी नहीं मिलता था। शिवराज के नेतृत्ववाली सरकार ने 15 साल में राज्य को बीमारू से विकसित बना दिया। अब लोगों को यह पता ही नहीं चलता कि राज्य का मुख्यमंत्री कमलनाथ हैं या दिग्विजय सिंह। हर तरफ भ्रम है।

मोदी की प्रशंसा और राहुल पर व्यक्तिगत आक्षेप करते हुए शाह ने कहा, “वह ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो 24 घंटों में से 18 घंटे काम करते हैं, वहीं राहुल गांधी हैं जो जरा सी गर्मी पड़ते ही छुट्टी पर चले जाते हैं। वह कहां गए, यह उनकी मां तक को पता नहीं होता।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022