कांग्रेस भ्रष्टाचार, अनाचार, दुराचार की पोषक : हेमा मालिनी

Follow न्यूज्ड On  

 संतकबीर नगर, 8 मई (आईएएनएस)| फिल्म अभिनेत्री व भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने बुधवार को यहां कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब भ्रष्टाचार, अनाचार और दुराचार का बोलबाला था।

 हेमा मालिनी ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, “सत्तर सालों में कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। मुंबई में आतंकी हमला हुआ था, उस समय कांग्रेस की सरकार थी और कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। इनकी सरकार में भ्रष्टाचार और दुराचार का सिर्फ पोषण हुआ है।”

उन्होंने कहा, “मोदी के कार्य से देश में बदलाव आ रहा है। भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। आपको मालूम है जब पुलवामा में आतंकी हमला हुआ तो मोदी ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मोदी के नेतृत्व में देश विश्वगुरु बनने वाला है। मोदी को बहुत दिन प्रधानमंत्री रहना है।”

फिल्म अभिनेत्री ने कहा, “मथुरा में सांसद रहने के दौरान बिजली और पानी के अनेक कार्य हुए। यह सब केंद्र में मोदी सरकार के रहने के कारण संभव हो पाया। देश की सीमा नरेंद्र मोदी के हाथों में पिछले पांच सालों से सुरक्षित थी। आगे भी मजबूत राष्ट्रवाद और सम्यक विकास अगर चाहिए तो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बननी जरूरी है।”

उन्होंने कहा, “मोदी ने क्या किया, क्या नहीं किया आप अच्छी तरह से जानते हैं। मोदी गरीब वर्ग, पिछड़े वर्ग और किसानों की पीड़ा जानते हैं। आज दुनिया में चौथे नंबर पर भारत है। मोदी ने दुनिया को योग की जानकारी दी। विश्व में एक दिन योग दिवस मनाया जाता है, यह मोदी की देन है।”

इस दौरान प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने योगी, मोदी सरकार को डबल इंजन सरकार बताते हुए विकास का सजग प्रहरी बताया। उन्होंने कहा, “2014 से 2019 के बीच में देश की आभा विदेशों में खूब चमकी है। उसका एक मात्र कारण केंद्र में नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री होना है। इसीलिए दोबारा भी मोदी को प्रधानमंत्री बनना चाहिए।”

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022