कांग्रेस ने ठाकरे से कहा, 50000 छात्रों को घर वापस लाएं

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने शुक्रवार को कहा कि 50,000 से अधिक भारतीय विद्यार्थी दुनिया के विभिन्न देशों में फंसे हुए हैं और कोविड-19 महामारी के चलते तमाम मुश्किल हालातों का सामना कर रहे हैं।

इनमें से करीबन 6,000-7000 विद्यार्थी अकेले महाराष्ट्र से हैं, जो भिन्न देशों में इस वक्त फंसे हुए हैं, जहां भारत की ही तरह लॉकडाउन के चलते विमान सेवा उपलब्ध नहीं है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे एक पत्र में चव्हाण ने राज्य सरकार से उन्हें भारत वापस लाने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया।

तमाम भारतीय विद्यार्थी इस वक्त अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय व मध्य पूर्व के देशों और रूस में फंसे हुए हैं और नियमित रूप से वे भारत वापसी के लिए सोशल मीडिया के जरिए अपनी मांग रख रहे हैं।

चव्हाण ने यह भी कहा, “उन्हें रहने, खाने-पीने व आर्थित तंगी जैसी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के अन्य 2,000 विद्यार्थी कोटा, राजस्थान में भी फंसे हुए हैं, उन्हें भी वापस लाए जाने की आवश्यकता है।”

उन्होंने आगे इस बात की भी जानदारी दी कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 250 बसों का बंदोबस्त कर 7,500 से अधिक लोगों को उनके अपने राज्यों में वापस पहुंचाया।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022