Kalyanpur Vidhan Sabha Seat: समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कल्याणपुर विधानसभा सीट पर इस बार सबकी नजर लगी है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों से यहां जेडीयू (JDU) का कब्जा रहा है। अबकी बार इस सीट पर अपना आधिपत्य स्थापित करने के लिए एनडीए में और महागठबंधन हरसंभव कोशिश में लगा हुआ है।
2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद इस सीट में कोटवा सामुदायिक विकास केंद्र सीतलपुर, कल्याणपुर, सिसवा खरार आदि समेत कई क्षेत्रों को शामिल किया गया। इस सीट पर अब तक कुल 14 बार चुनाव हुए हैं। इनमें तीन बार कांग्रेस, दो-दो बार जदयू, राजद, संयुक्त सोशललिस्ट पार्टी और एक-एक बार भाजपा, समता पार्टी, जनता दल, लोकदल और जनता पार्टी ने इस सीट पर फतह हासिल की।
इस इलाके में भूमिहार, कोइरी और पासवान वोटरों की संख्या सबसे अधिक है। वहीं, मुस्लिम मतदाताओं की आबादी भी 8 प्रतिशत के करीब है।
कुल वोटरः 2.46 लाख
पुरुष वोटरः 1.30 लाख (52.9%)
महिला वोटरः 1.15 लाख (46.8%)
ट्रांसजेंडर वोटरः 4 (0.001%)
साल 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी सचिंद्र प्रसाद सिंह ने जदयू की रजिया खातून को 11,488 वोट से हराया था। रजिया 2010 में यहां से विधायक रह चुकी हैं।
जदयू – महेश्वर हजारी
राजद – मनोज कुमार
लोजपा – रामशरण यादव
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Sachindra Prasad Singh | BJP | 50060 | Razia Khatoon | JD(U) | 38572 |
2010 | Razia Khatoon | JD(U) | 41163 | Manoj Kumar Yadav | RJD | 25761 |
2009 | Ashok Pr.Verma | RJD | 47192 | Randhir Kumar | JD(U) | 28163 |
OCT 2005 | Ashwamedh Devi | JD(U) | 47220 | Ashok Prasad Verma | RJD | 41293 |
FEB 2005 | Ashok Prasad Verma | RJD | 36848 | Ashwamedh Devi | JD(U) | 33495 |
2000 | Ashwamegh Devi | SAP | 48404 | Alok Kumar Mehta | RJD | 43929 |
1995 | Sita Sinha | JD | 50046 | Dilip Kumar Rai | INC | 18868 |
1990 | Dilip Kumar Rai | INC | 34977 | Bashisht Narain Singh | JD | 32964 |
1985 | Basistha Narain Singh | LKD | 30570 | Ram Sukumari Devi | INC | 23823 |
1980 | Ram Sukumari Devi | INC(I) | 40446 | Bashishtha Narain Singh | JNP(SC) | 37292 |
1977 | Bashishtha Narayan Singh | JNP | 32223 | Ram Naresh Trivedi | INC | 12462 |
1972 | Ram Naresh Trivedi | INC | 44327 | Rajendra P. Singh | SOP | 24042 |
1969 | Brahmdeo Narayain Singh | SSP | 21336 | Ram Sukumari Devi | INC | 18161 |
1967 | B.N. Singh | SSP | 23050 | J.R. Singh | INC | 18318 |
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…