Kesaria Vidhan Sabha Seat: केसरिया विधानसभा में जदयू और आरजेडी के बीची होगी सीधी टक्कर

Follow न्यूज्ड On  

Kesaria Vidhan Sabha Seat: पूर्वी चंपारण जिले का केसरिया विधानसभा क्षेत्र राजनीतिक रूप से हमेशा चर्चा में रहा है। विश्व के सबसे ऊंचे बौद्ध स्तूप ने इस जगह को अलग पहचान दी है। ऐसे में अब जब विधानसभा चुनाव का रण पूरी तैयार है, तो इस बात पर सभी की नज़ंरे लगी है कि यहां बाजी किसके हाथ लगेगी।

केसरिया विधानसभा सीट का इतिहास

2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद केसरिया विधानसभा सीट में उत्तरी बरियरिया, पश्चिमी मधुबनी, उत्तरी मधुबनी, दक्खिनी मधुबनी, पूर्वी मधुबनी और बरियरिया समेत कई क्षेत्रों को शामिल किया गया। इस सीट पर शुरुआत से लेकर 1995 तक कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का बारी-बारी से कब्जा रहा है।

कांग्रेस की प्रत्याशी प्रभावती गुप्ता ने लगातार 3 बार चुनाव जीतकर इस सीट की शुरुआत की थी। लेकिन चौथे चुनाव में उन्हें हार मिली और यहां भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 1962 में पहली बार जीत हासिल की। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पीतांबर सिंह भी 3 बार चुनाव यहां से चुनाव जीते। कांग्रेस को आखिरी बार इस सीट से 1985 में जीत मिली थी।

साल 1990 और 1995 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के यमुना यादव जीते। वहीं 2000 में समता पार्टी के अब्दुल्ला ने यहां फतह हासिल की। फरवरी 2005 के चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर अब्दुल्ला को फिर से जीत मिली। लेकिन अक्टूबर 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल ये सीट कब्जाने में कामयाब रही।

इस सीट का चुनावी समीकरण

केसरिया सीट पर मुस्लिम और यादव बड़ी संख्या में हैं। ऐसे में यहां एमवाई समीकरण के बलबूते कई बार ये सीट जीती गई है। इसके अलावा कोइरी, राजपूत और ब्राह्मण भी निर्णायक भूमिका में हैं।

कुल वोटरः 2.58 लाख

पुरुष वोटरः 1.38 लाख (53.4%)

महिला वोटरः 1.20 लाख (46.5%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 3 (0.001%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर राजद के राजेश कुमार ने भाजपा के राजेंद्र गुप्ता को करीब 16 हजार वोट से हराया था। अक्टूबर 2005 में भी राजेश कुमार राजद के टिकट पर यहां से विधायक चुने गए थे।

Kesaria Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू – शालिनी मिश्रा

राजद – संतोष कुशवाह

लोजपा – रामशरण यादव

Kesaria Vidhan Sabha winner :  केसरिया के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Dr. Rajesh Kumar RJD 62902 Rajendra Prasad Gupta BJP 46955
2010 Sachindra Pd. Singh BJP 34649 Ram Saran Pd. Yadav CPI 22966
OCT 2005 Rajesh Kumar Raushan Urf Babloo Deo RJD 31090 Razia Khatoon JD(U) 30112
FEB 2005 Obaidullah JD(U) 26234 Rajesh Kumar Raushan Alias Babalu Deo RJD 17286
2000 Obaidullah SAP 46743 Yamuna Yadav KSP 17424
1995 Yamuna Yadav CPI 52003 Kiran Shukla BPP 26799
1990 Yamuna Yadav CPI 40216 Rai Hari Shanker Sharma BJP 20450
1985 Rai Hari Shankar Sharma INC 31452 Yamuna Yadav CPI 24814
1980 Rai Harishankar Sharma JNP(JP) 23604 Laxman Singh INC(I) 21720
1977 Pitambar Singh CPI 30560 Rai Harishankar Sharma JNP 24178
1972 Pitambar Singh CPI 23285 Ejaz Hussain Khan INC 16588
1969 Mohammad Ezaj Hussain Khan INC 18028 Pitamdar Singh CPI 15492
1967 P. Sinha CPI 15933 M. Prasad INC 13544
1962 Pitambar Singh CPI 16733 Prabhawati Gupta INC 10694
1957 Prabhawati Gupta INC 11134 Pitambar Singh CPI 10964
1952 Parvawati Gupta INC 8617 S. Pitambar COM 8123
1951 Parvawati Gupta INC 8296 Avdhes Prasad Sinha SP 1997

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022