Kargahar Vidhan Sabha Seat: करगहर विधानसभा क्षेत्र रोहतास जिले में पड़ता है और यह सासाराम (लोकसभा) निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है. ये विधानसभा सीट सामान्य वर्ग की सीट है। साल 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद करगहर विधानसभा सीट अस्तित्व में आई।
साल 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई करहगर विधानसभा सीट फिलहाल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कब्जे में है। इस सीट पर पहली बार 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू के रामधनी सिंह जीते थे। तब उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के शिवशंकर को हराया था।
साल 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जेडीयू के प्रत्याशी बशिष्ठ सिंह ने रालोसपा के बीरेंद्र कुमार सिंह को 12,907 वोटों से शिकस्त दी। नई व्यवस्था के तहत विक्रमगंज विधानसभा क्षेत्र को खत्म करने के बाद करगहर विधानसभा सीट परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद गठित हुई।
इस सीट पर कोइरी निर्णायक भूमिका में हैं। यहां यादव, कुर्मी, रविदास मतदाताओं की संख्या भी अच्छी है।
कुल वोटरः 3.15 लाख
पुरुष वोटरः 1.64 लाख (52.08%)
महिला वोटरः 1.50 लाख (47.75%)
ट्रांसजेंडर वोटरः 9 (0.002%)
2015 के विधानसभा चुनाव में जदयू के जय कुमार सिंह को 64699 मत मिले तो भाजपा के राजेंद्र सिंह को 62008 मत प्राप्त हुए ऐसे में राजेंद्र सिंह मात्र 2691 मतों से पराजित हो गए थे।
जदयू – वशिष्ठ सिंह
कांग्रेस – संतोष मिश्रा
लोजपा – राकेश कुमार सिंह
जाप – सीमा कुमारी
बीएसपी – उदय प्रताप सिंह
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Bashisht Singh | JD(U) | 57018 | Birendra Kumar Singh | RLSP | 44111 |
2010 | Ram Dhani Singh | JD(U) | 54190 | Shiv Shankar Singh | LJP | 40993 |
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…