Karnataka bypolls results LIVE: कुल 15 में से 12 सीटों पर भाजपा का कब्जा

Follow न्यूज्ड On  

Karnataka bypolls results LIVE: कर्नाटक के 15 विधानसभा क्षेत्रों में 5 दिसंबर को हुए उपचुनाव के लिए मतों की गिनती सोमवार को शुरू हो गई है। चुनाव आयोग अधिकारी जी. जडियप्प्पा ने यहां आईएएनएस को बताया, “सभी 15 विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से 11 केंद्रों पर शुरू हुई, जिनमें बेंगलुरु के चार शहरी सीटों के लिए तीन शामिल हैं। पोस्टल बैलेट की गिनती पहले हो रही है, उसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होनी है।”

उपचुनाव के नतीजे दक्षिणी राज्य में चार महीने पुरानी भारतीय जनता पार्टी सरकार के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि सत्तारूढ़ दल को कम से कम सात सीटों पर जीत की जरूरत है, ताकि उसके पास 223 सदस्यीय विधानसभा में कम से कम साधारण बहुमत 112 हो सके।

किसके पास, कितने विधायक?

मौजूदा समय में भाजपा के पास 105 विधायक (एक निर्दलीय समेत) हैं, कांग्रेस के 66 और जद (एस) के 34 विधायक हैं। इनके अलावा बसपा का एक सदस्य है, एक मनोनीत विधायक है और अध्यक्ष हैं।

Live Updates : Karnataka ByElection Results Updates

12:20 AM: 6 सीटों पर जीती भाजपा

कर्नाटक की गोकक सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश जारकीहोली और रानेबेन्नुर सीट से अरुण कुमार ने जीत दर्ज की है। इस तरह अभी तक 6 सीटें भाजपा जीत चुकी है और 6 सीटों पर आगे चल रही है।


10:45 AM: 15 में से 12 सीटों पर भाजपा आगे

कर्नाटक उपचुनाव के रुझान में बीजेपी 12 सीटों पर आगे है। कांग्रेस के खाते में 2 सीटें जाती दिख रही है। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बढ़त बनाई हुई है। जेडीएस का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।


09:55  AM: अभी तक के ट्रेंड में 15 सीटों में से बीजेपी-11, जेडीएस-1 और निर्दलीय-1 सीट पर आगे

कर्नाटक उप-चुनाव नतीजे में अभी तक के रुझानों के मुताबिक, भाजपा-11, कांग्रेस-2, जेडीएस-1 और निर्दलीय-1 सीट पर आगे चल रहे हैं।


09:45 AM: 15 में से दस सीटों पर बढ़त के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया जश्न मनाना

कर्नाटक उप-चुनाव की 15 सीटों में से 10 पर भारतीय जनता पार्टी की बढ़त के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

This post was last modified on December 9, 2019 1:17 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022