कर्नाटक कांग्रेस का आह्वान- अंबेडकर जयंती पर देशवासी करें संविधान की प्रस्तावना का पाठ

Follow न्यूज्ड On  

कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के बीच कर्नाटक कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर संविधान की प्रस्तावना का पाठ करने का आह्वान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के.शिवकुमार ने जनता से कल (14 अप्रैल) को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 130वीं जयंती के मौके पर सुबह 10 बजे प्रस्तावना पाठ करने की अपील की है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि ये वक्त की मांग है कि हम निजी, जातीय और धार्मिक भेदभाव को भुलाकर एकसाथ आएं।

कर्नाटक कांग्रेस द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि संविधान सर्वोपरि है और इसके जरिये ही हमें एकता, राष्ट्रीय पहचान और सम्मान हासिल हुई है। संविधान की वजह से ही हर नागरिक के अधिकारों की सुरक्षा होती है। इसलिए जरूरत है कि पूरा देश बिना किसी द्वेष और पूर्वाग्रह के साथ आए और एक आवाज में पूरी दुनिया को ये संदेश दे कि बाबा साहेब और उनके द्वारा निर्मित संविधान में हमारी पूर्ण आस्था है।

 

इसमें कहा गया है कि जो व्यक्ति जहाँ है, उसे वहीं से संविधान की प्रस्तावना का पाठ करना चाहिए। हालाँकि भीड़-भाड़ इकठ्ठा कर धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित नहीं करने की बात भी कही गई है। डीके शिवकुमार ने कहा है कि ये आह्वान कांग्रेस पार्टी ने किया है, लेकिन लोग इसमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जुड़ें।

लॉकडाउन में किसानों की सहायता के लिए दिया सुझाव

बता दें कि कर्नाटक में लॉकडाउन के कारण परेशानी का सामना कर रहे किसानों की समस्या के समाधान के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के.शिवकुमार ने एक सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधि किसानों के उत्पाद खरीदकर गरीबों और श्रमिकों में वितरित करें।

उन्होंने पार्टी कार्यालय में कहा कि किसानों की उपज नहीं बिकने से वे परेशान हैं। एक तरफ फसल का नुकसान हो रहा है और दूसरी तरफ लॉकडाउन तथा अन्य कारणों से बिक्री नहीं हो रही है। प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों के सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनके क्षेत्रों में जाकर किसानों से सब्जी, फल और अन्य उत्पाद खरीदने के बाद गरीबों और श्रमिकों को बांटना चाहिए। इससे किसानों की आर्थिक सहायता होगी।

दूसरी तरफ गरीब और श्रमिकों को भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस काम में सभी दलों के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सहयोग करने की जरूरत है।


कोविड19 : कर्नाटक में सामने आए 11 अन्य मामले

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022