Kerala Elections 2021: ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन होंगे BJP के CM उम्मीदवार,बीते हफ्ते थामा था पार्टी का हाथ

Follow न्यूज्ड On  

केरल विधानसभा चुनाव 2021: मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन (E Sreedharan) बीजेपी की ओर से केरल में मुख्यमंत्री पद (Chief Minister’s post in Kerala)  के उम्मीदवार होंगे। जल्द ही बीजेपी (BJP) की ओर से इसका औपचारिक एलान किया जाएगा। केरल भाजपा (BJP)  के प्रमुख के सुरेंद्रन ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

केरल में विधानसभा चुनाव (Kerala Elections 2021) की तारीखों का एलान होने से पहले ई श्रीधर (E Sreedharan)ने पार्टी का दामन थामा था। मेट्रो मैन ई श्रीधरन का भाजपा में शामिल होना केरल चुनाव के लिहाज से पार्टी की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। मेट्रो मैन के नाम से लोकप्रिय श्रीधरन की छवि एक बेदाग नौकरशाह की रही है।

राज्य में पार्टी की जीत होगा लक्ष्य : श्रीधरन

21 फरवरी को भाजपा (BJP) में शामिल होने के बाद ई श्रीधरन ने कहा था, मेरा मुख्य लक्ष्य पार्टी को केरल में सत्ता में लाने में मदद करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी जीतती है, तो वह राज्य का मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार रहेंगे और अगर उन्हें यह पद मिलता है, तो उनका जोर राज्य में बुनियादी ढांचे को विकसित करने पर रहेगा।उन्होंने कहा कि अगर भाजपा (BJP)  इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करती है तो पार्टी का ध्यान राज्य में बड़े स्तर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास करना और राज्य को कर्ज के जाल से मुक्ति दिलाने पर होगा।

पीएम मोदी की थी तारीफ

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले ई श्रीधरन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि मोदी देश के सबसे योग्य नेताओं में से एक हैं और उनके हाथ में देश का भविष्य बेहतर हो सकता है।

देश से लेकर विदेश तक मिला सम्मान

ई श्रीधरन दिल्ली मेट्रो समेत पहले फ्रेट कॉरिडोर को समय से पहले दौड़ाने के मामले में प्रसिद्ध बटोर चुके हैं। ई श्रीधरन को साल 2001 में पद्म श्री और साल 2008 में पद्म विभूषण अवॉर्ड (Padma Vibhushan Award)  से सम्मानित किया जा चुका है। इतना ही नहीं फ्रांस सरकार (France government)  भी ई श्रीधरन को साल 2005 में अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest civilian honor)  से सम्मानित कर चुकी है। वहीं अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध पत्रिका टाइम मैग्जीन ने श्रीधरन को एशिया हीरो के टाइटल से नवाजा था।

Share
Published by

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022