Iron Deficiency: शरीर में अगर कमी है आयरन की तो करें इन 5 फलों का सेवन, बढ़ेगा हीमोग्लोबिन

Follow न्यूज्ड On  

Iron Deficiency: शरीर को नियमित रूप से मिनरल्स की जरूरत होती है। इन्हीं जरूरी मिनरल्स में से एक है लौह तत्व यानी आयरन (Iron)। शरीर को आयरन की जरूरत हीमोग्लोबिन (Haemoglobin) बनाने में होती है। अगर आप सोच रहे हैं कि हीमोग्लोबिन क्या है, तो हम आपको बताना चाहते हैं कि हीमोग्लोबिन खून की कोशिकाओं में मौजूद लौह युक्त प्रोटीन होता है।

स्वस्थ शरीर के लिए सभी विटामिन्स बहुत जरूरी होता है। इन्हीं विटामिन्स में एक विटामिन आयरन भी है। शरीर में आयरन फोलिक एसिड और विटामिन बी की कमी होने के कारण हीमोग्लोबिन का लेवल घटने लगता है। जिसकी वजह से थकान और कमजोरी महसूस होती है। अगर आप इन बीमारियों से खुद का बचाव करना चाहते हैं तो उन चीजों सेवन करें जिसमें प्रचुर मात्रा में आयरन हो। जानें वो चीजें कौन सी हैं….

चुकंदर होता है फायेमंद

चुकंदर में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है। चुकंदर से जो आयरन शरीर को मिलता है उसी से रक्त में हीमोग्लोबिन का निर्माण होता है। इसके साथ ही ये लाल रक्त कणिकाओं की सक्रियता के लिए प्रभावशाली होता है। चुकंदर के अलावा इसकी पत्तियां भी आयरन युक्त होती हैं।

डाइट में शामिल करें अनार

अगर आप अपने आपको आयरन की कमी से बचाना चाहते हैं तो डाइट में अनार को शामिल करें। अनार में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। इसके अलावा इसके सेवन से आप एनीमिया के शिकार भी नहीं होते हैं। इसी कारण रोजाना अनार का सेवन करें। अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं तो गलती से भी अनार का सेवन ना करें।

अंडे खाएं

अंडे में प्रोटीन के अलावा, वसा, कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और आयरन और कैल्शियम होता है। अडं के सफेद और पीले दोनों हिस्सों में ये पाया जाता है।

रेड मीट का करें सेवन

अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो रेड मीट जरूर खाएं। रेड मीट में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है जो हड्डियों को मजबूती देता है। इसके साथ ही शरीर को ऑक्सीजन भी प्रदान करता है। रेड मीट में आयरन के अलावा विटामिन ए, डी, जिंक, आयरन और पोटैशियम भी होता है।

खाएं ज्यादा पका हुआ अमरूद

जितना ज्यादा पका हुआ अमरूद होगा वो आयरन से उतना ज्यादा ही भरपूर होगा। पके हुए अमरूद को खाने से शरीर में होमोग्लोबिन के अलावा आयरन की कमी भी दूर होती है।

Share
Published by

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022