खो खो : जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में महाराष्ट्र को दोहरी सफलता

Follow न्यूज्ड On  

सूरत, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)| मौजूदा चैम्पियन महाराष्ट्र ने शुक्रवार को यहां आयोजित 39वीं जूनियर राष्ट्रीय खो खो चैम्पियनशिप में लड़कों और लड़कियों के वर्ग का खिताब जीत लिया। महाराष्ट्र के लड़कों ने चिर प्रतिद्वंद्वी कोल्हापुर के खिलाफ रोमांचक फाइनल मुकाबले में एक अंक के अतंर से जीत हासिल करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया जबकि लड़कियों ने कर्नाटक को दो अंकों के अंतर से हराते हुए इस वर्ग का खिताब जीता।

लड़कों ने पहले राउंड में नौ विकेट लिए जबकि कोल्हापुर की टीम पहली पारी में सात विकेट ही हासिल कर सकी। कोल्हापुर ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल दिखाया और मैच चुराने की कोशिश की लेकिन महाराष्ट्र के खिलाड़ी सावधान थे और खिताब को फिसलने नहीं दिया।

कोल्हापुर ने पहली पारी में हुए नुकसान की भरपाई दूसरी पारी में करने की कोशिश की और महाराष्ट्र के पांच खिलाड़ियों को मैट से बाहर कर दिया था लेकिन तीन अंकों की बढ़त को पीछे नहीं छोड़ सकी और इस तरह महाराष्ट्र के लड़कों ने फिर से चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।

महाराष्ट्र की लड़कियों ने भी कर्नाटक को दो अंकों से हराकर जश्न में खुद को शरीक किया। पहले चेज करते हुए महाराष्ट्र की लड़कियों ने पहले राउंड में पांच विकेट हासिल किए जबकि कर्नाटक की टीम तीन विकेट ही हासिल कर सकी। दोनों टीमों ने दूसरी पारी में चार अंक जुटाए, जिससे महाराष्ट्र की दो अंकों की बढ़त बरकरार रही और वह चैम्पियन बन गया।

रेशमा राठौर ने सेमीफाइनल की तरह फाइनल में भी चमकदार खेल दिखाते हुए महाराष्ट्र के लिए दूसरी पारी में दो अहम विकेट लिए। दूसरी ओर, रेशमा ने डिफेंस के दौरान भी शानदार खेल दिखाते हुए दोनों पारियों में पांच मिनट और 40 सेकेंड मैट पर बिताए और विपक्षी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

लड़कों के लिए दिलीप खांदेवी मैच के स्टार रहे और हर पारी में दो विकेट लिए। दिलीप ने साथ ही डिफेंस के दौरान दोनों पारियों में चार मिनट मैट पर बिताए।

दिलीप और उनके राज्य की जान्वी को श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। इन दोनों को क्रमश: वीर अभिमन्यु और जानकी पुरस्कारों से नवाजा गया।

कोल्हापुर और कर्नाटक को लड़के और लड़कियों के वर्ग में जहां रजत पदक मिला वहीं आंध्र प्रदेश और दिल्ली को सेकेंड रनरअप का पुरस्कार मिला।

मेजबान गुजरात ने लड़कियों के वर्ग में चौथा स्थान हासिल किया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022