अन्ना हजारे ने इन सामाजिक आंदोलनों के जरिए किये बड़े बदलाव

Follow न्यूज्ड On  

अन्ना हजारे को एक समाज सेवक के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने कई सामाजिक मुद्दों को उठा कर पूरे देश में अपनी पहचान बनाई। आज उनका 82वां जन्मदिन है। हालांकि उनका मानना है कि जन्मदिन मनाने से उम्र कम होती है

अन्ना हजारे का असली नाम किसान बाबूराव हजारे है। उनका जन्म 15 जून 1937 में हुआ था। उन्हें अपने सामाजिक कार्यों और ‘रालेगन सिद्धी’ नामक गांव के विकास के लिए जाना जाता है। भारतीय सेना में काम कर चुके अन्ना हजारे ने 2011 के भारतीय भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अन्ना हजारे के मुख्य आंदोलन

रालेगन सिद्धि गांव का विकास (Transformation of Ralegan Sidhhi): 1960 से 1975 तक वह सेना में एक ट्रक चालक के तौर पर कार्यरत रहे। इसके बाद अन्ना समाज सेवा में लग गए उन्होंने अपने मूल गांव रालेगन सिद्धि के से गरीबी, पानी की समस्याओं, शराब और कई मुद्दों पर काम कर गांव का विकास किया। गांव के पुनर्निर्माण के लिए उन्होंने ‘तरुण मंडल‘ या ‘युवा संघ’ का आयोजन किया और गांव की समस्याओं पर काम किया।

भ्रष्टाचार विरोधी जान आंदोलन (Anti-corruption protests in Maharashtra): अन्ना हजारे ने वर्ष 1991 में ‘भ्रष्टाचार विरोधी जान आंदोलन’ किया। इस आंदोलन में उन्होंने 40 वन अधकारियों और लकड़ी व्यापारियों के खिलाफ जनआंदोलन किया। इस आंदोलन के फलस्वरूप अधिकारीयों का स्थानांतरण और निलंबन किया गया।

सूचना का अधिकार आंदोलन (Right to Information Movement) : 2000 में अन्ना ने महाराष्ट्र में ही एक आंदोलन का नेतृत्व किया। इसके बाद राज्य सरकार ने एक संशोधित अधिनियम ‘सूचना का अधिकार’ लागू किया। वर्ष 2005 में इस अधिनियम को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली और केंद्र सरकार द्वारा भी इसे स्वीकार लिया गया।

लोकपाल बिल आंदोलन (Lokpal Bill Movement): वर्ष 2011 में अन्ना ने भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल विधेयक के लिए सत्याग्रह आंदोलन किया। 5 अप्रैल 2011 को अन्ना ने दिल्ली के जंतर- मंतर पर अनिश्चित भूख हड़ताल की और इस विधेयक को पास करने की मांग की। इस आंदोलन को पूरे भारत के शहर के लोगों से बहुत समर्थन मिला। 8 अप्रैल 2011 को आंदोलन की मांग स्वीकार कर ली गई थी।

अन्ना हजारे को 1990 में ‘पद्म श्री’ सम्मानित किया गया। इसके बाद वर्ष 1992 में उन्हें ‘पद्म भूषण’ से भी नवाजा जा चुका है। 2011 में ‘फोरिन पॉलिसी मैगज़ीन’ (Foreign Policy Magazine) ने अन्ना को ‘100 वैश्विक विचारकों’ के बीच नामित किया। इसके अलावा 2011 में अन्ना हजारे को राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र ने मुंबई में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति का दर्जा दिया।

This post was last modified on June 15, 2019 12:44 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022