बाल गंगाधर तिलक को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के जनक के तौर पर याद किया जाता है। उन्होंने ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे ले कर रहूंगा’ नारा दिया, जिसने सभी के मन में आजादी का जोश उत्पन्न किया। आज उनकी जयंती है।
23 जुलाई का इतिहास- जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या कुछ खास घटा था?
23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में जन्में बाल गंगाधर तिलक स्वतंत्रता सेनानी के साथ एक समाज सुधारक, राष्ट्रीय नेता, इतिहासकार, संस्कृत, हिंदू धर्म, गणित और खगोल विज्ञान के विद्वान थे। वह आधुनिक भारत के प्रधान आर्किटेक्ट में से एक थे। उनके अनुयायियों ने उन्हें ‘लोकमान्य’ की उपाधि दी जिसका अर्थ है जो लोगों द्वारा प्रतिष्ठित होता है।
बाल गंगाधर तिलक पश्चिमी शिक्षा व्यवस्था के विरोधी थे। उनका मानना था की अच्छी शिक्षा व्यवस्था ही अच्छे नागरिकों को जन्म दे सकती है और प्रत्येक भारतीय को अपनी संस्कृति और आदर्शों के बारे में भी जागरूक कराना चाहिए। इसके लिए उन्होंने समाज सुधारक विष्णु शाश्त्री चिपुलंकर के साथ मिलकर उन्होंने ‘डेक्कन एजुकेशन सोसाइटी’ की स्थापना की, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को उच्च स्तर शिक्षा प्रदान करना था।
लेनिन ने की थी भारतीय आजादी की वकालत, तिलक का किया था खुला समर्थन
उन्होंने दो अखबारों की शुरुआत की, जिनमें से एक ‘मराठा दर्पण’ अंग्रेजी भाषा का अखबार था, जबकि ‘केसरी’ मराठी भाषा में छपता था। बाल गंगाधर अपने लेखों में तीव्र और प्रभावशाली भाषा का प्रयोग करते थे, जिससे लोगों में जोश और देश भक्ति की भावना का संचार होता था। अखबार के माध्यम से उन्होंने अंग्रेजी शासन की खूब आलोचना की।
‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है’ सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि उस समय इसने युवाओं में आजादी के प्रति जोश भरा। अपने अखबार केसरी में दो क्रांतिकारियों का बचाव करने और स्वराज का आह्वाहन करने पर 3 जुलाई 1908 को उन्हें देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जेल में रहने के दौरान उन्होंने एक किताब लिखी।
जेल से रिहा होने के बाद गंगाधर तिलक ने होम रूल लीग की शुरुआत की और स्वराज का नारा दिया। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। 1 अगस्त 1920 को उनका निधन हो गया।
दिए ये सुविचार
जब प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए चंद्रशेखर आजाद ने खुद को मार ली थी गोली
This post was last modified on July 23, 2019 12:11 PM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…