Parivartini Ekadashi 2020: आज है परिवर्तिनी एकादशी, जानें व्रत का शुभ मुहुर्त और महत्व

Follow न्यूज्ड On  

Parivartini Ekadashi 2020: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी भी कहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह वो एकादशी है जिस दिन विष्णु भगवान करवट बदलते हैं। ऐसे समय में पूरे विधि विधान से पूजा करके उनसे जो मांगा जाता है उसे वे पूरा करते हैं। इस दिन वामन जयंती भी मनाई जाती है।

इस एकादशी के बाद से मौसम के मिजाज में भी परिवर्तन होने लगता है, इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी भी कहा जाता है। कहीं-कहीं इसे पद्मा एकादशी भी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी जी का पूजन भी किया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार हिंदु धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है।

एक मान्याता है कि जब राजा बलि ने 100 यज्ञ पूर्ण कर स्वर्ग का राज्य छीनने का प्रयास किया तो देवराज इंद्र ने भगवान विष्णु से प्रार्थना की। वहीं देवताओं ने अपना राज्य प्राप्त करने के लिए महालक्ष्मी की भी पूजा की। इसलिए इस दिन महालक्ष्मी जी का भी पूजन किया जाता है।

इस दिन सहस्त्रनाम का पाठ करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन दान और पुण्य करने का भी अपना विशेष महत्व है। इस एकादशी पर तांबा, चांदी, चावल और दही का दान करना शुभ माना जाता है। द्वादशी के समय शुद्ध होकर व्रत पारण मुहूर्त के समय व्रत खोलें।

Parivartini Ekadashi 2020 time

एकादशी तिथि समाप्त- 29 अगस्त, सुबह 08:17 मिनट तक

पारण का समय- 30 अगस्त 08:21 बजे तक

परिवर्तिनी एकादशी का महत्व:-

इस बार की परिवर्तिनी एकादशी पर द्वादशी तिथि भी लग रही है। 29 अगस्त के दिन सुबह 08 बजकर 18 मिनट पर एकादशी तिथि का समापन हो जाएगा, जिसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस तरह से एकादशी और द्वादशी का संयोग एक साथ बन रहा है। इसलिए इस बार की एकादशी का बहुत महत्व है।

परिवर्तिनी एकादशी आयुष्मान योग भी बन रहा है। इस योग में किए गए किसी भी कार्य का शुभ फल प्राप्त होता है। आयुष्मान योग में किए गए कार्य विफल नहीं होते हैं। ऐसे समय में हरि विष्णु जी की पूजा आराधना करने से मनुष्य को सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है, और जीवन में सुख समृद्धि आती है।

This post was last modified on August 29, 2020 10:19 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022