IPL 2020 RR Schedule: जानें क्यों आईपीएल 2020 का खिताब अपने नाम कर सकती है राजस्थान रॉयल्स

Follow न्यूज्ड On  

IPL 2020 RR Schedule: आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है। इस बार राजस्थान रॉयल्स की टीम एक बार फिर खिताब हासिल करने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। इससे पहले राजस्थान ने आईपीएल 2008 में खिताब अपने नाम किया था।

साल 2008 के बाद से टीम आज तक फाइनल का सफर नहीं तय कर सकी है। हालांकि 2018 में टीम ने रहाणे की कप्तानी में प्ले ऑफ तक का सफर तय किया था। मगर ये सीजन राजस्थान के लिए खास हो सकता है। तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन 4 कारणों के बारे में बताते हैं, जिसकी मदद से राजस्थान रॉयल्स इस साल खिताबी जीत दर्ज कर सकती है।

जानें इस बार खिताब की जीतने की रेस में क्यों शामिल है राजस्थान रॉयल्स

टीम में पॉवर हिटर्स की है भरमार

आईपीएल 2020 में राजस्थान की जीत का सबसे बड़ा कारण टीम के पास पॉवर हिटर्स का होना है। दरअसल राजस्थान टीम के पास मौजूदा दौर के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर मौजूद है जिनके सामने दुनिया का हर गेंदबाज खौफ खाता है।

इसके अलावा टीम के पास अनुभवी सलामी बल्लेबाज के रूप में उथप्पा, ऑलराउंडर बेन स्टोक्स, महिपाल लोमरोर, डेविड मिलर, मनन वोहरा मौजूद हैं, जो टी20 फॉर्मेट में अपने बेजोड़ खेल के लिए दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हैं। राजस्थान के पास रियान पराग और यशस्वी जासवाल जैसे युवा भी मौजूद हैं जो अपने खेल से सभी को प्रभावित करने की भरपूर कोशिश करेंगे।

निचले क्रम में टीम के पास जोफ्रा आर्चर भी मौजूद हैं, जो समय पड़ने पर एक ओवर के अंदर ही 20 से 25 जोड़ सकते हैं। ऐसे में यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि राजस्थान रॉयल्स अपने पॉवर हिटर्स के दम पर यूएई में खेले जाने वाले आईपीएल के 13नें सीजन में सेमीफाइनल तक का सफ़र आसानी से तय कर सकती है।

राजस्थान रॉयल्स ने इस बार टीम की कमान ऑस्ट्रेलिया के नंबर वन खिलाड़ी स्मिथ के हाथों में सौंपी है। राजस्थान रॉयल्स के आईपीएल 13 में सफर का आगाज 22 सितंबर को शारजाह के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से होगा। लीग स्टेज में राजस्थान रॉयल्स अपना आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को कोलकाता नाइट राइजर्स के खिलाफ खेलेगी।

राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल

S.no टीम तारीख समय जगह
1 राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 22 सितंबर, 2020 शाम 7:30 शारजाह
2 राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब 27 सितंबर, 2020 शाम 7:30 शारजाह
3 राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 30 सितंबर, 2020 शाम 7:30 दुबई
4 राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल्स चैलेंजर्स बैंग्लोर 03 अक्टूबर, 2020 शाम 3:30 अबू धाबी
5 मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स 06 अक्टूबर, 2020 दोपहर 7:30 अबू धाबी
6 दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 09 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 शारजाह
7 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स 11 अक्टूबर, 2020 शाम 3:30 दुबई
8 राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 14 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 दुबई
9 राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 17 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 दुबई
10 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 19 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 अबू धाबी
11 राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 22 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 दुबई
12 मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स 25 अक्टूबर, 2020 शाम 7:30 अबू धाबी
13 किंग्स इलेवन पंजाब बनाम राजस्थान रॉयल्स 30 अक्टूबर, 2020 दोपहर 7:30 अबू धाबी
14 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 01 नवंबर, 2020 शाम 7:30 दुबई

हालांकि पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन शुरुआती मैचों में बेहद ही खराब रहा था। रहाणे की कप्तानी में टीम ने आईपीएल के अपने शुरुआती 8 में से 7 मैच गंवा दिए थे। सीजन के बीच में ही स्मिथ को टीम का कप्तान बनाया गया और बाद में टीम 6 में से 5 मैच जीतने में कामयाब रही।

इसके बाद स्मिथ की कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इस सीजन का कप्तान नियुक्त किया गया। राजस्थान ने इस सीजन में रहाणे को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, वहीं रोबिन उथ्थपा को टीम के साथ जोड़ा गया। राजस्थान की सबसे मजबूती ताकत उसके विदेशी खिलाड़ी हैं।

This post was last modified on September 16, 2020 1:35 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022