कोरोना संकट के बीच भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली । कोरोना संकट के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी धीरे-धीरे शुरू हो गई है। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के निर्देश पर बिहार भाजपा ने सभी 243 जिलों में चुनाव प्रभारी भी नियुक्त कर दिया है।

नवनियुक्त जिलों के चुनाव प्रभारियों को अपने अपने जिलों में चुनाव की तैयारी, राजनीतिक स्थिति और आगे की रणनीति पर एक विस्तृत रिपोर्ट भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल को सौंपना है। बाद में इस रिपोर्ट को संकलित कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को सौंपा जायेगा।

इसके साथ ही केन्द्र ने सभी बूथों पर सात लोगों की एक कमिटि गठित करने को कहा है, जो सप्तर्षि के नाम से जाने जाएंगे। इस कमिटि में एससी, एसटी, और पिछड़े वर्ग के एक एक प्रतिनिधि को शामिल करने को कहा गया है। पार्टी ने यह भी निर्देश दिया है कि इस कमिटि में युवा और महिलाओं को भी शामिल किया जाए।

इस बावत बिहार भाजपा के एक बड़े नेता ने बताया कि पार्टी व्यूह रचना और मजबूत बूथ के आधार पर ही चुनाव जीतती रही है, इसलिए एक बार फिर बूथ को मजबूत करने की रणनीति बनायी गयी है। इस पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि संगठन का काम हमेशा चलता रहता है, हमने देशव्यापी बंदी के बावजूद राज्य भर में 62 हजार बूथ प्रमुख नियुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये बूथ प्रमुख केन्द्र सरकार द्वारा किये गए कामों को घर घर तक पहुंचाने का काम करेंगे।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा का चुनाव इस साल होने हैं। लिहाजा भाजपा ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अब चुनावी रणनीति को अंजाम देना शुरू कर दिया है। पार्टी चाहती है इन गतिविधियों से कोरोना महामारी के खिलाफ केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की भी उनको सटीक जानकारी मिलती रहे।

–आईएएनएस

This post was last modified on May 13, 2020 2:20 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022