‘लास्टिंग लिगेसी ऑफ गांधी-मां संतोष कुमार’ पुस्तक का विमोचन

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)| महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ पर दिल्ली पुस्तक मेले में लास्टिंग लिगेसी ऑफ गांधी-मां संतोष कुमार पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक रमेश दीक्षित द्वारा लिखी गई है। इस अवसर पर सीएए और एनआरसी के बाद विभिन्न विश्वविद्यालयों में बनी हुई स्थिति के बारे में बात करते हुए मां संतोष कुमार ने कहा, “छात्रों को इन चीजों में नहीं जाना चाहिए क्योंकि वे तथ्यों से अवगत नहीं हैं। वे निहित स्वार्थ वाले लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। यह हमारे देश के लिए अच्छा नहीं है।”

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में मौजूद केजे अल्फोंस राज्य सभा सांसद और संसद की स्थायी समिति विदेश मंत्रालय के सदस्य एवं सेवानिवृत्त आईएएस ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के लिए पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अधिनियम देश हित में है। गांधी पर किताब की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध कर रहे छात्रों या लोगों को गांधीजी के आदर्शो का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा, “शिकागो की मदर टेरेसा के नाम से जानी जाने वाली मां संतोष कुमार पर आधारित पुस्तक में पीएम मोदी और गांधी जी को जगह दी गई है। गांधीजी और पीएम मोदी में बहुत समानताएं हैं और सबसे बड़ी समानता स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित करना है। मोदीजी अच्छा काम कर रहे हैं और हमें एक ऐसा नेता मिला है जो देश के लिए सही है क्योंकि वह भारतीय संस्कृति को वापस लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।”

संतोष कुमार मेट्रोपोलिटन एशियन फैमिली सर्विसेज, शिकागो की संस्थापक व कार्यकारी निदेशक हैं और उन्हें शिकागो की मदर टेरेसा के रूप में जाना जाता है। उन्होंने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और पूर्वी यूरोपीय देशों के 10,000 प्रवासियों की सेवा करने की योजना बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। अमेरिकी साथियों ने उन्हें ‘वंडर वुमेन’ के रूप में सम्मानित किया है और भारत में उन्हें प्रतिष्ठित ‘शिकागो की मदर टेरेसा’ के रूप में घोषित किया गया है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022