CAA Protest: शाहीन बाग में आज होगा सभी धर्मों के पवित्र ग्रंथों का पाठ, मनेगा अनेकता में एकता का उत्सव

Follow न्यूज्ड On  

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में जारी आंदोलन लगातार चर्चा में है। साथ ही साथ यह आंदोलन काफी रचनात्मक तरीके से चल रहा है। रविवार 12 जनवरी को शाहीन बाग के धरना स्थल पर सारे धर्मों की पवित्र ग्रंथों का पाठ किया जाएगा।

शाहीन बाग आंदोलन से जुड़े एक प्रदर्शनकारी ने बताया, “हमारा यह आंदोलन भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों की रक्षा के लिए है। यह जगह अब देश के लोगों की एकजुटता के जश्न की जगह बन गई है। इसी समझ के साथ हमने रविवार 12 जनवरी को भारत के प्रमुख धर्मो हिंदू, इस्लाम, सिख और ईसाई धर्म के पवित्र ग्रंथों के पाठ का फैसला लिया है। एक ऐसे वक्त में जब देश की साझी विरासत पर सत्ता की ओर से हमले हो रहे हैं, लोगों को बांटने की कोशिश की जा रही है, तब इस तरह की पहलकदमी जरूरी हो जाती है। शाहीन बाग के लोग शांतिपूर्ण सहअस्तित्व का संदेश देना चाहते हैं।”

गौरतलब है कि शाहीन बाग में बीते 15 दिसंबर से नागरिकता कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागेदारी है। महिलाओं ने आवाज बुलंद कर रखी है कि जब तक सीएए वापस नहीं होगा तब तक सड़क से नहीं उठेंगे।

This post was last modified on January 12, 2020 12:07 AM

Share
Published by

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022