13 फरवरी 2020: आज की बड़ी खबरें | लालू यादव के समधी चंद्रिका राय जदयू में होंगे शामिल, नीतीश कुमार से की मुलाकात

Follow न्यूज्ड On  

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:

LIVE Updates:

04:10 PM: लालू यादव के समधी चंद्रिका राय जदयू में होंगे शामिल, नीतीश कुमार से की मुलाकात

लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रीका राय के जदयू में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। चंद्रीका राय ने बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से भी मुलाकात की है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि चंद्रिका राय जल्द ही जदयू में शामिल होंगे।


01:05 PM: UP: लखनऊ जिला न्यायालय परिसर में बम से हमला, कई वकील घायल

लखनऊ के जिला सत्र न्यायालय में आज दोपहर बदमाशों ने बम से हमला कर दिया। हमला लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी पर किया गया जिसमें वे बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं बम फटने से कई अन्य वकील भी जख्मी हो गए।


12:20 PM: चंद्रकांत दादा पाटिल बने महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष, मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई की जिम्मेदारी

महाराष्ट्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पद पर चंद्रकांत दादा पाटिल और मुंबई महानगर भाजपा की जिम्मेदारी मंगल प्रभात लोढ़ा को मिली है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज ट्वीट कर इन नियुक्तियों की सूचना दी।


10:45 AM: SC का निर्देश- उम्मीदवारों का आपराधिक ब्यौरा वेबसाइट पर डालें राजनीतिक दल

सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों को नया निर्देश दिया है। कोर्ट ने सभी राजनीतिक दलों से अपने उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड को वेबसाइट पर डालने का निर्देश दिया है।


09:41 AM: दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद 24 घंटे में करीब 11 लाख लोगों ने जॉइन की आम आदमी पार्टी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत का आम आदमी पार्टी को होता दिख रहा है। दिल्ली में पार्टी की जीत के 24 घंटे के अंदर लगभग 11 लाख नए लोगों ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है।


09:20 AM: दिल्ली से बिहार जा रही बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुई हादसे का शिकार, 14 की मौत, 31 घायल

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार देर रात दिल्ली से बिहार जा रही एक स्लीपर बस ने पंक्चर ठीक करा रहे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे बस सवार 14 यात्रियों की मौत हो गई और 31 घायल हो गए हैं। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अब तक 11 मृतकों की पहचान हो गई है।

This post was last modified on February 13, 2020 4:23 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022