योगी सरकार के मंत्री, विधायक बनेंगे हाईटेक मिलेगा आईपैड!

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 13 फरवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश सरकार अपने सभी मंत्रियों और विधायकों को हाईटेक व पेपरलेस बनाने की कवाद में जुट गई है। इस बाबत सरकार की ओर से सभी मंत्रियों और विधायकों को आईपैड, टैबलेट देने की तैयारियां की जा रही हैं। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक के दौरान विधायकों व मंत्रियों को आईपैड, लैपटॉप और टैबलेट का अधिकतम प्रयोग करने की सलाह देते हुए कहा, “प्रदेश सरकार का कामकाज जल्द ही कागज-रहित होगा। इसकी शुरुआत मंत्रिमंडल के कामकाज से होगी। अगली मंत्रिमंडल की बैठक पूर्ण रूप से पेपरलेस होगी। इससे तेजी से काम होंगे और कागजी खानापूर्ति भी घटेगी।”

सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों को संदेश और पत्र भी आईपैड के माध्यम से भेजे जाने की तैयारी है। इसके लिए बकायदा उन्हें आईपैड चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अब ऐसा लग रहा है कि सरकार उन्हें जल्द आईपैड दे सकती है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अपने ‘दर्पण’ डैशबोर्ड से सरकारी योजनाओं की प्रगति की ऑनलाइन मॉनिटरिंग पहले से ही कर रहे हैं। अब वे भाषण से ई-ऑफिस तक तकनीक का बढ़-चढ़कर उपयोग करते नजर आएंगे। मुख्यमंत्री के लिए नया डेस्कटॉप व आईपैड मंगा लिया गया है। वह अपने भाषणों के दौरान आईपैड का प्रयोग करते देखे जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने योजनाओं व परियोजनाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए ‘दर्पण’ डैशबोर्ड तैयार कराया है। इसमें संचालित महत्वपूर्ण योजनाएं, परियोजनाएं व जनहित गारंटी अधिनियम व निवेश मित्र पोर्टल के जरिए तय समयसीमा में दी जाने वाली सेवाएं जोड़ी जा रही हैं। लगभग सभी प्रमुख विभागों की योजनाएं, परियोजनाएं व सेवाएं इससे जुड़ गई हैं। जो बाकी हैं, उन्हें अगले महीने तक जोड़ने का लक्ष्य है। सरकार का मानना है कि इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022