Coronavirus से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में हर दिन बढ़ रही है। अब तक देश में Coronavirus के कुल 148 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 16 राज्यों दिल्ली, हरियाणा, केरल, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आए हैं। उधर, मध्य प्रदेश में सियासी घमासान जारी है। फ्लोर टेस्ट को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस बीच दिग्विजय सिंह विधायकों को मनाने बेंगलुरु पहुंचे हैं। विधायकों से मिलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज दिग्विजय होटल के बाहर धरने पर बैठ गए। देश-दुनिया की बड़ी खबरें…
विस्तारा ने 20 मार्च से 31 मार्च तक सभी इंटरनेशनल उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द किया।
जर्मनी से आकर सूरत जा रहे 4 लोगों को महाराष्ट्र के पालघर में गरीब रथ ट्रेन से उतारा गया। उनके हाथ पर होम क्वॉरेंटीन की मुहर लगी थी, लेकिन फिर भी चारों सूरत जा रहे थेः पीआरओ, वेस्टर्न रेलवे
लोकसभा में विदेश मंत्रालय ने एक लिखित जवाब में बताया कि विदेशों में 276 भारतीय कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या 149 हो गई है, आज 10 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बाजार का सेंटिमेंट और बिगड़ गया है। दोपहर 2 बजे के करीब बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 1463.43 अंक नीचे 29,115.66 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी में 8600 के सपॉर्ट लेवल से काफी नीचे 8533 पर देखा गया।
पंजाब के लुधियाना में कोरोना के 167 संदिग्ध मरीजों के लापता होने से हड़कंप मच गया है। शहर में बड़ी तादाद में कोरोना संदिग्धों के गायब होने से प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए हैं।
बुधवार सुबह उसके 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना पॉजेटिव केसों की संख्या 148 पहुंच गई है। 148 में से 123 भारतीय और 25 विदेशी हैं। 148 में से ही 14 ठीक हो चुके हैं, 3 की मौत हो गई है।
बीजेपी सांसद और पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने घर पर खुद को 14 दिनों के लिए ऐहतियाती तौर पर आइसोलेशन में रखा। हालांकि उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था।
बागी विधायकों को मनाने बेंगलुरु गए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के साथ मध्य प्रदेश के 8 मंत्रियों को भी बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में लिया।
This post was last modified on March 18, 2020 6:01 PM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…