18 मार्च 2020: आज की बड़ी खबरें | Breaking News: कोरोना वायरस: विस्तारा ने इंटरनेशनल उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द किया

  • Follow Newsd Hindi On  
Tejashwi said that Nitish Kumar was targeting PM on our pretext

Coronavirus से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में हर दिन बढ़ रही है। अब तक देश में Coronavirus के कुल 148 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 16 राज्यों दिल्ली, हरियाणा, केरल, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आए हैं। उधर, मध्य प्रदेश में सियासी घमासान जारी है। फ्लोर टेस्ट को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस बीच दिग्विजय सिंह विधायकों को मनाने बेंगलुरु पहुंचे हैं। विधायकों से मिलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज दिग्विजय होटल के बाहर धरने पर बैठ गए। देश-दुनिया की बड़ी खबरें…

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:

5:52 PM | कोरोना वायरस: विस्तारा ने इंटरनेशनल उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द किया

विस्तारा ने 20 मार्च से 31 मार्च तक सभी इंटरनेशनल उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द किया।



5:47 PM | कोरोना वायरस: बिहार में सभी शॉपिंग मॉल, जिम, स्पा सेंटर और स्विमिंग पूल 31 मार्च तक बंद


5:45 PM | कोरोना वायरस: पंजाब में सभी शॉपिंग मॉल हुए बंद


5:35 PM | कोरोना वायरस का रेलवे यातायात पर भी असर, मार्च में 60% से ज्यादा टिकट हुए कैंसल


5:31 PM | कोरोना वायरस की चपेट में आए गोवा के गृहमंत्री विश्वजीत राणे, किया गया क्वारंटाइन


5:15 PM | कोरोना: नागपुर में शराब दुकानें, रेस्त्रां और पान की दुकानें 31 मार्च तक बंद रहेंगी


4:50 PM | ईरान में कोरोना वायरस से और 147 लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 1,135 पहुंची


4:15 PM | कोरोना वायरस: जम्मू-कश्मीर को अनंतनाग में लगाई गई धारा 144


4:10 PM | कोरोना वायरस: महाराष्ट्र के पालघर में 4 लोगों को गरीब रथ ट्रेन से उतारा गया

जर्मनी से आकर सूरत जा रहे 4 लोगों को महाराष्ट्र के पालघर में गरीब रथ ट्रेन से उतारा गया। उनके हाथ पर होम क्वॉरेंटीन की मुहर लगी थी, लेकिन फिर भी चारों सूरत जा रहे थेः पीआरओ, वेस्टर्न रेलवे


3:35 PM | विदेशों में 276 भारतीय कोरोना वायरस से संक्रमित

लोकसभा में विदेश मंत्रालय ने एक लिखित जवाब में बताया कि विदेशों में 276 भारतीय कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

Image



3:00 PM | ओमान एयर के सीओओ मार्क ब्रीन हुए कोरोना के शिकार, कर्मचारियों को क्वारंटाइन पर भेजा गया


2:50 PM | अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA में भी कोरोना के 2 केस मिले, घर भेजे गए 17,000 कर्मचारी


2:20 PM | सेल्फ क्वारंटाइन में पाक के विदेश मंत्री, पूरे पाकिस्तान में 237 कोरोना मरीज


2:30 PM | कोरोना के बढ़े केस, सेंसेक्स 1400 से ज्यादा लुढ़का

देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या 149 हो गई है, आज 10 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बाजार का सेंटिमेंट और बिगड़ गया है। दोपहर 2 बजे के करीब बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 1463.43 अंक नीचे 29,115.66 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी में 8600 के सपॉर्ट लेवल से काफी नीचे 8533 पर देखा गया।


2:15 PM | लुधियाना में 167 संदिग्ध मरीज ‘लापता’, ढूंढ रही 2 टीम

पंजाब के लुधियाना में कोरोना के 167 संदिग्ध मरीजों के लापता होने से हड़कंप मच गया है। शहर में बड़ी तादाद में कोरोना संदिग्धों के गायब होने से प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए हैं।


1:50 PM | बेंगलुरु में कोरोना के 2 नए केस सामने आए, कर्नाटक में कुल संख्या 13 हुई


1:12 PM | यूपी: कोरोना वायरस के खतरे के चलते बोर्ड की कॉपी जांचने का काम 2 अप्रैल तक स्थगित


11:40 AM | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में शिकायत दर्ज


10:51 AM | मध्य प्रदेश में सियासी संकट: सुप्रीम कोर्ट में दोपहर बाद फिर सुनवाई


10:00 AM | कोरोना वायरस के भारत में 10 नए मामले, संख्या 148 पहुंची

बुधवार सुबह उसके 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना पॉजेटिव केसों की संख्या 148 पहुंच गई है। 148 में से 123 भारतीय और 25 विदेशी हैं। 148 में से ही 14 ठीक हो चुके हैं, 3 की मौत हो गई है।

Image


9:40 AM | दिल्ली में कोरोना पीड़ितों की संख्या 8 पहुंची, हरियाणा, कर्नाटक, केरल में बढ़े कोरोना मामले


9:30 AM | कोरोना वायरस: अमेरिका में मृतकों की संख्या 100 तक पहुंची, सभी 50 राज्यों में संक्रमण


9:15 AM | बीजेपी सांसद सुरेश प्रभु ने खुद को आइसोलेशन में रखा

बीजेपी सांसद और पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने घर पर खुद को 14 दिनों के लिए ऐहतियाती तौर पर आइसोलेशन में रखा। हालांकि उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था।


9:10 AM | पंजाब: सरकारी विभागों में 50 से ज्यादा लोगों के जुटने पर पाबंदी


9:00 AM | बेंगलुरुः बागी विधायकों से मिलने गए थे दिग्विजय सिंह, पुलिस ने हिरासत में लिया

बागी विधायकों को मनाने बेंगलुरु गए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के साथ मध्य प्रदेश के 8 मंत्रियों को भी बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में लिया।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)