लीबिया : संघर्ष में 21 की मौत और 27 घायल

Follow न्यूज्ड On  

त्रिपोली।  लीबिया की संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार का कहना है कि राजधानी त्रिपोली के पास हुए संघर्ष में 21 लोग मारे गए है जबकि 27 अन्य घायल हुए हैं।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने दो घंटे के लिए युद्ध विराम की अपील की ताकि घायलों और हताहतों को बाहर निकाला जा सके लेकिन संघर्ष जारी रहा।

बीबीसी के मुताबिक, त्रिपोली को अपने कब्जे में लेने के मकसद से जनरल खलीफा हफ्तार की अगुवाई में विद्रोही सेनाएं पूर्व से आगे बढ़ी हैं।

प्रधानमंत्री फायेज अल-सेराज ने उनपर तख्तापलट का प्रयास करने का आरोप लगाया है और कहा है कि कि विद्रोहियों को सुरक्षा बलों का सामना करना होगा।

शनिवार को मारे गए लोगों में रेड क्रीसेंट का डॉक्टर भी शामिल है। जनरल हफ्तार की सेना ने कहा कि उन्होंने 14 लड़ाके खो दिए हैं।

बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच अंतर्राष्ट्रीय शक्तियों ने लीबिया से वहां से कर्मियों को निकालना शुरू कर दिया है।

लंबे समय तक लीबिया पर शासन करने वाले शासक मुअम्मर गद्दाफी के 2011 में सत्ता से बेदखल होने और मारे जाने के बाद से लीबिया में हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता का माहौल है।

This post was last modified on April 8, 2019 12:32 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022