लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी, जानें ‘संकल्प-पत्र’ की खास बातें

Follow न्यूज्ड On  

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी आज सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत भाजपा के कई बड़े नेता घोषणापत्र जारी करने के मौके पर मौजूद रहेंगे। पार्टी ने इसे‘संकल्प पत्र’ नाम का दिया है। पार्टी की कोशिश इस घोषणापत्र से समाज के बड़े हिस्से को लुभाने की होगी। इसमें पार्टी राष्ट्रीय सुरक्षा, किसान कल्याण, युवा एवं महिला सशक्तिकरण पर खास जोर देगी। किसानों के कल्याण के संदर्भ में भाजपा को लोगों से बड़ी संख्या में सुझाव प्राप्त हुए हैं जिनमें किसानों के लिये ‘मासिक पेंशन योजना शुरू करने का सुझाव भी शामिल है।

घोषणापत्र की मुख्य बातें

  1. संकल्प पत्र का नाम ‘संकल्पित भारत, सशक्त भारत’, इसे 6 करोड़ से ज्यादा लोगों की मदद से बनाया गया।
  2. लोकसभा चुनावों के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में पार्टी ने संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) समिति बनाई थी । इसके तहत देशभर में करीब 7500 सुझाव पेटियों, 300 रथों एवं इलेक्ट्रानिक माध्यमों से सुझाव प्राप्त किये गए।
  3. सिटिजन अमेंडमेंट बिल को संसद के दोनों सदनों से पास कराएंगे और उसे लागू करेंगे। किसी भी राज्य के लोगों की पहचान पर कोई आंच नहीं आने देंगे। देश की सुरक्षा पर समझौता नहीं करेंगे।
  4. किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाला एक लाख रुपये तक का लोन 5 साल तक ब्याज रहित रहेगा।
  5. सभी किसानों को होगा किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। छोटे और सीमांत किसानों को पेंशन की सुविधा दी जाएगी।
  6. राष्ट्रीय व्यापार आयोग की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो बेहद इफेक्टिव आयोग होगा। छोटे दुकानदारों को 60 वर्ष के व्यपारियों को भी पेंशन दिया जाएगा।
  7. राष्ट्रवाद के प्रति हमारी पूरी प्रतिबद्धता है। आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस पॉलिसी रहेगी। यूनिफॉर्म सिविल कोड पर हमारी प्रतिबद्धता अभी भी है और हम इसे करेंगे। भारत में होने वाली घुसपैठ को हम सख्ती से रोकेंगे।
  8. आजाद भारत के इतिहास में किसी ने नहीं सोचा होगा। हम किसान को 60 साल की उम्र के बाद पेंशन की सुविधा देंगे।
  9. राम मंदिर के संकल्प को भी हम दोहराते हैं। हमारा प्रयत्न होगा कि राम मंदिर का जल्द से जल्द निर्माण हो जाए।
  10. भारत वर्ष 2025 तक 5 लाख करोड़ डॉलर और वर्ष 2032 तक 10 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 100 लाख करोड़ रुपए का पूँजीगत निवेश। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए 1 लाख करोड़ रुपए की क्रेडिट गारंटी योजना- राजनाथ सिंह
  11. विकास का चक्का इस वक्त तेजी से चल रहा है। जहां जरूरत हुई है, वहां बदलाव करने में भी कोई देरी नहीं की गई। देश वासियों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करने में काफी हद तक कामयाब हुए हैं: राजनाथ सिंह
  12. राष्ट्रीय व्यापार आयोग की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो बेहद इफेक्टिव आयोग होगा। छोटे दुकानदारों को 60 वर्ष के व्यपारियों को भी पेंशन दिया जाएगा।
  13. भारत में क्षेत्रीय असंतुलन को पूरी तरह से खत्म करेंगे।
  14. लैंड रिकॉर्ड का डिजिटाइजेशन किया जाएगा।
  15. जम्मू-कश्मीर से 35ए हटाने का प्रयास किया जाएगा।
  16. मैंनेजमेंट, इंजीनियरिंग और लॉ कॉलेज सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
  17. 2020 तक देश की सभी रेल पटरियों का इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा किया जाएगा।
  18. ट्रेंड डॉक्टर और जनता के बीच अनुपात को 1:1400 किया जाएगा।
  19. निर्यात को दोगुना करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।
  20. प्रत्येक व्यक्ति को 5 किमी तक बैंक सुविधा देने की कोशिश किया जाएगा।
  21. तीन तलाक के विरूद्ध कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे।

शाह ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

घोषणा पत्र जारी होने से पहले अमित शाह ने कहा कि 2014 से 2019 की यात्रा का जब भी इतिहास लिखा जाएगा तब यह 5 साल स्वर्ण अक्षरों में अंकित करने पड़ेंगे। इन पांच सालों में भाजपा ने एक निर्णायक सरकार देने का काम किया गया। 50 करोड़ गरीबों को उठाने के लिए काम हुआ है। मोदीजी की सरकार ने जरूरतमंदों तक गैस सिलेंडर, बिजली, घर, स्वास्थ्य जैसे बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का सफल प्रयास किया। देश की अर्थव्यवस्था के बारे में पूरी दुनिया को सोचना पड़े ऐसा काम मोदी सरकार ने किया है। हमारी अर्थव्यवस्था 2014 में ग्यारहवें नंबर पर थी। आज छठवें स्थान पर पहुंच गए हम और तेजी से पांचवें स्थान की तरफ बढ़ रहे हैं।


Congress Manifesto: राहुल गांधी आज जारी करेंगे कांग्रेस का घोषणापत्र

This post was last modified on April 8, 2019 12:59 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022