Lok Sabha Election Results Maharashtra 2019 Live Updates: नितिन गड़करी आगे, मिलिंद देवड़ा पीछे

Follow न्यूज्ड On  

Live Updates:

02 बजे तक का अपडेट

  • बारामती से NCP उम्मीदवार सुप्रिया सुले आगे।
  • औरंगाबाद में निर्दलीय प्रत्याशी फुलारे सुरेश आगे।
  • मुंबई उत्तर से भाजपा उम्मीदवार गोपाल शेट्टी की बढ़त बरकरार। बॉलीवुड एक्ट्रेस व कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर पीछे।
  • भिंवड़ी से कांग्रस उम्मीदवार तवार सुरेश काशीनाथ आगे।
  • धुले से भाजपा उम्मीदवार भामरे सुभाष रामराव को पीछे छोड़ कांग्रेस प्रत्याशी कुणालबाबा पाटिल आगे निकले।
  • जलगांव से भाजपा उम्मीदवार उन्मेश पाटिल आगे।
  • नागपुर सीट से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को कांग्रेस उम्मीदवार नाना पटोले ने रुझानों में पीछे छोड़ा।
  • चंद्रपूर में भाजपा के हंसराज अहिर सिर्फ 49 मतों से आगे।

12 बजे तक का अपडेट

भाजपा 23, कांग्रेस 1, NCP 3 और AIMIM 1 सीट पर आगे

सुप्रिया सुले, पूनम महाजन और नितिन गड़करी आगे

मिलिंद देवड़ा, उर्मिला मांतोडकर और अजित पवार पीछे

11 बजे तक का अपडेट

NCP की सुप्रिया सुले 47 हजार वोटों से आगे

मुंबई दक्षिण सीट से कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा 27 हजार वोट से पीछे

मुंबई उत्तर सीट से कांग्रेस की उर्मिला मांतोडकर भाजपा के गोपाल शेट्टी से 91 हजार वोट से पीछे

नितिन गड़करी 13 हजार वोट से आगे

09:12 AM: NDA 32 और UPA 10 सीटों पर आगे।

Lok Sabha Election Results Maharashtra 2019: देश की 542 लोकसभा सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे (Lok Sabha Election Results 2019) आने वाले हैं। चुनावी अखाड़े में ताल ठोकने वाले सभी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होने में कुछ ही घंटे शेष हैं। एग्जिट पोल्स के मुताबिक देश में एनडीए (NDA) की सरकार एक बार फिर से बनने वाली है। लेकिन सियासी दलों और उनके गठबंधन की हार-जीत की मुहर तो मतगणना के बाद ही लगेगी। केंद्र की कुर्सी किसके हाथ आएगी, इसमें महाराष्ट्र (Maharashtra Election Results) की 48 लोकसभा सीटों की बड़ी भूमिका होगी।

उत्तर प्रदेश के बाद सर्वाधिक सीटों वाले महाराष्ट्र में 2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम (Lok Sabha Election Results 2019) पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला बीजेपी-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच है। भाजपा महाराष्ट्र की 25 लोकसभा सीटों जबकि शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं कांग्रेस और राकांपा ने 25 और 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था और दो-दो सीटें अपने सहयोगियों के लिए छोड़ी थीं। 2014 में 48 सीटों में से इंडियन नैशनल कांग्रेस (INC) के नेतृत्व वाले यूपीए को 6 सीटें मिली थीं। उधर, एनडीए को 42 सीटें मिली थीं।

राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना इस बार चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन राज ठाकरे ने कांग्रेस-एनसीपी के पक्ष में जमकर प्रचार किया और उनके निशाने पर सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। महाराष्ट्र में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में 2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम न सिर्फ देश की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे, बल्कि छह माह बाद ही होने जा रहे महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की भूमिका भी तैयार करेंगे।

बहरहाल, मतगणना प्रारंभ हो गयी है और थोड़ी देर में शुरूआती रुझान सामने आने शुरू हो जाएंगे। जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे यह तस्वीर साफ़ हो जाएगी कि महाराष्ट्र में फिर से मोदी मैजिक चलता है या कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन कोई उलटफेर कर एग्जिट पोल के आंकड़ों को गलत साबित करता है। मतगणना की पल-पल की खबर हम आप तक पहुँचाने के लिए हाजिर हैं। जुड़े रहिये न्यूज्ड हिंदी के साथ…

This post was last modified on May 23, 2019 2:11 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022