Lok Sabha Election Results Uttar Pradesh 2019 Live Updates

Follow न्यूज्ड On  

Live Updates:

01:30 बजे तक का अपडेट

  • उन्नाव से भाजपा के साक्षी महाराज 3,21,278 वोट से आगे।
  • देवरिया से भाजपा के रमापति राम त्रिपाठी 1.12 लाख वोटों से आगे।
  • डुमरियागंज से भाजपा के ही जगदम्बिका पाल करीब 38 हजार वोटों से आगे।
  • फैजाबाद से भाजपा के लल्लू सिंह करीब 35 हजार वोटों से आगे।
  • फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति 1.15 लाख वोटों से आगे।
  • चंदौली से डॉ. महेंद्र नाथ पांडे करीब 29 हजार वोटों से आगे।
  • देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी 1.17 लाख वोटों से आगे।

12 बजे तक का अपडेट

भाजपा 57, गठबंधन 22 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे

भाजपा से स्मृति ईरानी, रीता बहुगुणा जोशी, जगदम्बिका पाल, महेश शर्मा, फिरोज गांधी, मेनका गांधी, साक्षी महाराज आगे

राज बब्बर, मनोज सिन्हा, जयंत चौधरी, राहुल गांधी, दिनेश लाल यादव पीछे

11:30 बजे तक का अपडेट

  • बागपत से राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी 2358 वोट से पीछे चल रहे हैं
  • अमेठी से राहुल गांधी 7 हजार वोटों से पीछे
  • अखिलेश यादव आजमगढ़ से 39 हजार वोटों से आगे
  • गाजियाबाद सीट से वीके सिंह 86 हजार वोट से आगे
  • राजनाथ सिंह 93 हजार वोटों से आगे
  • हेमा मालिनी 66 हजार वोटों से आगे
  • उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में एनडीए 54, सपा+बसपा 24, यूपीए 2 सीटों पर आगे
08:55 AM: यूपी में एनडीए 34, महागठबंधन 9 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे

 

एक नजर आगे चल रहे उम्मीदवारों पर

  • रामपुर से निर्दलीय उम्मीदवार हनीफ खान आगे
  • बांसगांव से भाजपा उम्मीदवार कमलेश पासवान आगे
  • डुमरियागंज से भाजपा उम्मीदवार जगदम्बिका पाल आगे
  • मिर्जापुर से कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी आग
  • कौशाम्बी से सपा उम्मीदवार इंद्रजीत सरोज आगे
  • अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी फिर आगे
  • फतेहपुर से भाजपा की निरंजन ज्योति आगे
  • बांदा से भाजपा के आरके सिंह पटेल आगे

Lok Sabha Election Results Uttar Pradesh 2019: देश की 542 लोकसभा सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे (Lok Sabha Election Results 2019) सामने आने वाले हैं। चुनावी महाभारत में उतरे सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने में कुछ ही घंटे शेष हैं। एग्जिट पोल्स के मुताबिक देश में एनडीए (NDA) की सरकार एक बार फिर से बनने वाली है। लेकिन सियासी दलों या उनके गठबंधन की हार-जीत तो मतगणना के बाद ही तय होगी। देश के राजनीतिक गलियारे में वर्षों से यह कहावत मशहूर है कि दिल्‍ली की सत्ता रास्‍ता उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से होकर जाता है। वाराणसी, अमेठी, राय बरेली, लखनऊ, आजमगढ़, कन्नौज, मैनपुरी, रामपुर, मथुरा जैसी वीआईपी सीटों वाले यूपी पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं।

आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्‍य यूपी (UP Election Results) का सियासी ऊंट किस करवट बैठेगा, यह तस्वीर जल्द ही साफ हो जाएगी। सबसे अधिक 80 सीटों वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर कब्जा जमाने के लिए इस बार सत्‍तारूढ़ बीजेपी, विपक्षी महागठबंधन (सपा -बसपा-आरएलडी) और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने सबसे ज्‍यादा फोकस यूपी पर ही किया। वहीं मायावती और अखिलेश यादव ने पूरे प्रदेश में धुआंधार रैलियां कीं। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने रैलियों और रोड शो के जरिए अपनी पार्टी को यूपी में संजीवनी देने की कोशिश की। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन-सी पार्टी वोटरों को लुभाने में सबसे ज्यादा कामयाब रही!

बहरहाल, वोटों की गिनती प्रारंभ हो गयी है और थोड़ी ही देर में शुरूआती रुझान सामने आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना की पल-पल की खबर हम आप तक पहुँचाने के लिए हाजिर हैं। आप बने रहिये न्यूज्ड हिंदी के साथ…

Live Updates:

08:55 AM: यूपी में एनडीए 34, महागठबंधन 9 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे

This post was last modified on May 23, 2019 2:18 PM

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022