लोकसभा चुनाव 2019: आखिरी चरण में इन 7 केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत EVM में बंद, जानें इन बड़े चेहरों को

Follow न्यूज्ड On  

17वीं लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 59 सीटों पर मतदान समाप्त होने को हैं। सातवें चरण में 7 केंद्रीय मंत्रियों की परीक्षा होनी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट वाराणसी पर भी रविवार को ही वोट डाले गए।

जिन केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर हैं उनमें रविशंकर प्रसाद, मनोज सिन्हा, हरदीप पुरी, अश्वनी चौबे, हरसिमरत कौर बादल और अनुप्रिया पटेल शामिल हैं। भाजपा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के लिए अपने किले को बचाने की चुनौती है। सातवें चरण के लिए प्रधनमंत्री मोदी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जैसे नेताओं ने धुंआधार प्रचार किया और अपने-अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए जी जान लगा दिया।

ये दिग्गज हैं मैदान में

उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (वाराणसी), भाजपा नेता मनोज सिन्हा (गाजीपुर), यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय (चंदौली), अपना दल (सोनेलाल) नेता अनुप्रिया (मिर्जापुर), बसपा नेता अफजाल अंसारी (गाजीपुर), भाजपा नेता रवि किशन (गोरखपुर)

मध्य प्रदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान (खंडवा), कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव (खंडवा), कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया (रतलाम)।

बिहार

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (पटना साहिब), कांग्रेस नेता मीरा कुमार (सासाराम), कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा (पटना साहिब), भाजपा नेता रामकृपाल यादव (पाटलिपुत्र), राजद नेता मीसा भारती (पाटलिपुत्र), भाजपा नेता आरके सिंह (आरा) व अश्विनी चौबे (बक्सर),  रालोसपा नेता उपेंद्र (काराकाट)।

चंडीगढ़

कांग्रेस नेता पी के बंसल (चंडीगढ़), भाजपा नेता किरण खेर (चंडीगढ़)

झारखंड

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (दुमका)

पंजाब

भाजपा नेता हरदीप पुरी (अमृतसर), अकाली नेता सुखबीर बादल (फिरोजपुर), अकाली नेता हरसिमरत कौर (बठिंडा), कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ (गुरदासपुर), भाजपा नेता सनी देओल (गुरदासपुर),  कांग्रेस नेता परनीत कौर (पटियाला), कांग्रेस नेता मनीष तिवारी (आनंदपुर साहिब)।

पश्चिम बंगाल

तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी (डायमंड हार्बर)।

हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर (हमीरपुर)

This post was last modified on May 19, 2019 6:11 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022