लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण का मतदान जारी, नेताओं से लेकर फिल्मी सितारों ने डाले वोट, देखें तस्वीरें

Follow न्यूज्ड On  

आज लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में 9 राज्यों की 72 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। महाराष्ट्र की 17, पश्चिम बंगाल की 8, झारखंड की 3 और जम्मू-कश्मीर की 1 सीट पर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, मध्य प्रदेश और ओड़िशा की 6-6, बिहार की 5, मतदान हो रहे हैं। ऐसे में कई सेलेब्रिटी अपना वोट डालने पहुंचे।

देखें किन- किन सितारों ने डाला वोट

बिजनेस टायकून अनिल अंबानी भी अपना वोट डालने पहुंचे।

अभिनेता अनुपम खेर ने जुहू में अपना वोट डाला।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के शिकारपुर में अपना वोट डाला।

 अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने बांद्रा के सेंट एनीज़ हाई स्कूल में पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा ने अपना वोट डाला।

बेगुसराय लोकसभा सीट से खड़े सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने अपना वोट डाला।

बीजेपी सांसद परेश रावल ने विले पार्ले के जमना बाई स्कूल पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने जुहू के पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला।

बीजेपी सांसद उम्मीदवार पोनम महाजन वर्ली में अपना वोट डालने के बाद र स्याही लगी अपनी उंगली दिखाते हुए।

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार वोट डालने के बाद स्याही का निशान दिखाते हुए।

गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन ने वोट डाला।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे सिंधिया ने झालावाड़ में डाला अपना वोट।

 जानीमानी अदाकारा शोभा खोटे ने जुहू के पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला।

रणवीर सिंह ने अपना वोट डाला।

ऋतिक रोशन ने भी अपना वोट डाला।

मशहूर गायिका आशा भोंसले वोट करने के बाद निशान दिखाते हुए।

वोटिंग के इस चौथे चरण में ऐश्वर्या संग अभिषेक वोट डालने पहुंचे।

अमिताभ और जाया बच्चन ने भी वोट डाला।

This post was last modified on April 29, 2019 2:45 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022