लोकसभा चुनाव : महाराष्ट्र में पूर्वाह्न 11 बजे तक 18.39 प्रतिशत मतदान (लीड-2)

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)| महाराष्ट्र में 17 लोकसभा सीटों के लिए सोमवार को चौथे चरण में पूर्वाह्न 11 बजे तक 18.39 प्रतिशत मतदान हुआ है।

एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जनजातीय क्षेत्र नंदुरबार निर्वाचन क्षेत्र (एसटी) में सबसे अधिक 24.59 प्रतिशत मतदान की खबर है, जबकि ठाणे जिले के कल्याण में सबसे कम 13.91 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।

अन्य सभी निर्वाचन क्षेत्रों में केवल 15 से 17 प्रतिशत के बीच मतदान दर्ज किया गया।

मुंबई की छह लोकसभा सीटों में, सबसे अधिक 19.46 प्रतिशत मतदान मुंबई उत्तर में दर्ज किया गया था, जहां से बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी के खिलाफ खड़ा किया गया है और सबसे कम 15.51 प्रतिशत मुंबई दक्षिण में दर्ज किया गया, जहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद एम. देवड़ा शिवसेना के अरविंद जी. सावंत के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

सोमवार को मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, नंदुरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मावल, शिरुर और शिरडी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022