Madam Bhikaji Kama Birthday:  देश प्रेम में ठुकरा दी अंग्रेजोंं की शर्त, कई सालों तक नहीं लौट सकीं भारत

Follow न्यूज्ड On  

Madam Bhikaji Cama Birthday:  “यह झंडा आज़ाद भारत का झंडा है। मैं सभी सज्जनों से अनुरोध करती हूं कि वो खड़े होकर इसे सलामी दें।”  ये कहना था उस हिंदुस्तानी महिला का जो पहली ऐसी भारतीय थीं जिसने विदेश में भारतीय झंडा फहराया था। यह घटना 22 अगस्त 1907, जर्मनी की है।

1910 में मिस्र में हुए एक नेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान दे रहे अपने भाषण में मैडम भीकाजी कामा (Madam Bhikaji Cama Birthday) ने कहा था कि ” मैं यहां केवल पुरुषों को ही देख रही हूं, जो कि केवल आधे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। यहां की माताएं कहाँ हैं? यहां की बहने कहाँ हैं? आपको यह नहीं भूलना चाहिए कि जो हाथ पालना झुलाते हैं वो एक व्यक्ति को बनाते भी हैं।”

1986 में प्लेग महामारी के दौरान भीकाजी भी इससे संक्रमित हो गईं थी। हालांकि वो ठीक हो गईं थी लेकिन डॉक्टर ने इन्हें ठंडे जगह रहने की सलाह दी। वो लंदन चली गईं। भीकाजी को इंडिया नहीं आने दिया जाता था क्योंकि अंग्रेजो ने एक शर्त रखी थी कि वहा जाकर तुम अंग्रेजो के खिलाफ कुछ नहीं बोलोगी। ये शर्त उन्हें मंजूर नहीं थी। यही कारण था कि वो लंबे वक्त तक इंडिया नहीं लौट सकीं।

भीकाजी का जन्म 24 सितंबर 1861 को मुम्बई के एक पारसी परिवार में  हुआ था। साल 1985 में उनकी शादी रुस्तमजी कामा से हुई, वो एक बैरिस्टर थे। दोनो के विचार एकदम अलग थे यही कारण है कि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। लंदन में रहते वक़्त उनकी तबियत बिगड़ने लगी थी। उन्हें अंग्रेजी सरकार ने भारत जाने की अनुमति दे दी लेकिन शर्त वही पुरानी थी।

इस बार भीकाजी को अंग्रेजों की शर्त माननी पड़ी क्योंकि उनकी तबियत नाजुक थी और वो भारत देखना चाहती थीं। भीकाजी मुम्बई आ गईं। 13 अगस्त 1936 को भीकाजी ने आखिरी सांस ली। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने मरने से पहले ‘वंदे मातरम’ कहा था। उनके पति उनके आखिरी संस्कार में शामिल नहीं हुए थे।

This post was last modified on September 24, 2020 9:13 AM

Share
Published by

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022