जबलपुर: अस्पताल से भागा था इनामी कोरोना पॉजिटिव कैदी जावेद खान, चोरी की बाइक के साथ पकड़ाया

Follow न्यूज्ड On  

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भागे कोरोना वायरस पॉजिटिव कैदी जावेद खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राज्य के डीजीपी विवेक जौहरी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम 4 बजे अस्पताल से भागने के बाद वो ट्रक से हाईवे तक गया और वहां से बाइक चुराने की कोशिश कर रहा था। तभी चेकिंग कर रही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

चोरी की बाइक से भाग रहा था इंदौर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना पॉजिटिव जावेद खान को पुलिस ने नरसिंहपुर जिले के बदनपुर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया है कि मेडिकल कॉलेज से फरार होने के बाद वह ट्रक से नेशनल हाइवे पर पहुंचा। यहां से उसने एक बाइक चुराई और उसी बाइक से इंदौर भाग रहा था। नरसिंहपुर बॉर्डर पर पुलिस की चेकिंग चल रही थी। चेकिंग के दौरान ही यह पकड़ा गया। बाइक किसी मुन्नालाल शाहू की बताई जा रही है।

जावेद जिस वार्ड से फरार हुआ है, उसके बाहर ताला लगा रहता था। सूत्रों की मानें तो वार्ड के दरवाजे पर लगा ताला टूटा पाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि जावेद को भागने में बाहर से मदद पहुंचाई गई। पुलिस अधिकारी यह नहीं बता पाए कि घटना के समय जावेद हथकड़ी में था या नहीं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मियों को आइसोलेशन वार्ड से दूर रहने के निर्देश मिले थे, जिसका फायदा उठाकर जावेद भाग गया।

4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

कोरोना पॉजिटिव कैदी के अस्पताल से भागने के बाद जबलपुर पुलिस ने सुरक्षा ड्यूटी में लगे 4 आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। जावेद खान अस्पताल से तब फरार हुआ था, जब उसे सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा था। इसे 9 अप्रैल को इंदौर से जबलपुर शिफ्ट किया गया था। 11 अप्रैल को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अस्पताल से भागने के बाद पुलिस ने इसके खिलाफ राष्ट्रीय आपदा एक्ट की धारा-53 (क) समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इंदौर से गिरफ्तारी के बाद आरोपी के ऊपर रासुका लगाया गया था।


मध्य प्रदेश में Covid-19 का कहर, तेजी से ऊपर की ओर बढ़ता ग्राफ, रेड जोन में आए 12 जिले

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022