Madhya Pradesh : आदमखोर टाइगर ले चुका था तीन लोगों की जान, मिली उम्र कैद की सजा

Follow न्यूज्ड On  

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाली खबर खूब सुर्खियां बटोर रही है। ये खबर ही ऐसी है कि आप भी सुनेंगे तो भौचक्कें रह जाएंगे। दरअसल मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक टाइगर के इंसानों पर हमला करने और तीन लोगों की हत्या करने का मामला सामने आया है।

टाइगर (Tiger) को आरोपी मानते हए उम्रकैद की सज़ा दी गई है। कान्हा नेशनल पार्क (Kanha National Park) से पकड़े गए इस टाइगर को अब भोपाल के वन विहार में रखा गया है। इस टाइगर को जंगल में रहने के कई मौके दिए गए, इसके बावजूद भी ये नहीं माना।

टाइगर लगातार बस्ती में पहुंच कर इंसानों पर हमले करता रहा। जिसके बाद इस टाइगर को इंसानों के लिए खतरनाक घोषित कर दिया गया है। इसलिए अब इसे अपनी पूरी ज़िंदगी कैद में रहना पड़ेगा। पांच साल के इस मेल टाइगर ने 2018 अगस्त से दिसंबर के बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) के चंद्रपुर से मध्य प्रदेश के बैतूल तक करीब 510 किलोमीटर का सफर तय किया था।

इस बीच इसने तीन लोगों पर हमला करते हुए उन्हें जान से मार दिया था। इस घटना का पता चलने के बाद सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने 10 दिसंबर 2018 को इसे पकड़ लिया था। जहां अधिकारियों ने इसे कान्हा नेशनल पार्क में एक पिंजड़े में कैद कर के रखा था।

अब इस टाइगर को वन विहार (Van Vihar) में रखा जाएगा। इस वक्त वन विहार में कुल 14 टाइगर हैं, जिनमें से सिर्फ चार टाइगर को ही बाहर घूमने की इजाज़त है। कान्हा नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर एल. कृष्णामूर्ति ने कहा कि इस बाघ को बैतूल से दो बार पकड़ा था।

कृष्णामूर्ति ने बताया कि इस दौरान हमने इस खूंखार टाइगर को जंगलों में रहने के कई मौके दिए, लेकिन वह बार-बार लोगों पर हमले करने से बाज नहीं आया। इस टाइगर को 31 जनवरी, 2019 को STR में भेजा गया था और 1 फरवरी को उसे दोबारा जंगल में छोड़ दिया गया था।

जहां वन अधिकारियों ने इस पर 24 घंटे कड़ी नज़र रखी। इसके बाद 22 फरवरी, 2019 को इसे फिर पकड़ कर STR वापस ले जाया गया। वहां यह बाहर भटकता रहा और तब जाकर अधिकारियों ने यह फैसला किया कि इसे एक पिंजड़े में ही रखना ही बेहतर होगा।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022