Uttar Pradesh: गोरखपुर में महुआ का पेड़ बना खूनी संघर्ष की वजह, दो लोगों की हत्या

Follow न्यूज्ड On  

गोरखपुर (Gorakhpur) में दो सगे भाइयों की आपसी रंजिश की वजह से हत्या कर दी गई। दरअसल पिछले कई महीनों से पोखरी गांव के राजेश दुबे और अरविंद दुबे के बीच संपत्ति का विवाद चल रहा था। रविवार को मौका पाकर अरविंद दुबे की पत्नी और बेटे की हत्या उसके सगे भाई राजेश दुबे और उसके साले ने मिलकर कर दी।

फिलहाल इस मामले में पुलिस (Police) ने मुख्य अभियुक्त सहित 8 लोगों की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इस खूनी संघर्ष में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

मीडिया में आ रही खबरों में बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में ये विवाद एक महुआ के पेड़ को लेकर हुआ था। एक पक्ष का कहना था कि पेड़ उसकी जमीन में है, वहीं दूसरे पक्ष अपनी जमीन में पेड़ होने की बात कह रहा था। ये मामूली सा विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और दो लोगों की हत्या कर दी गई।

महुआ का पेड़ काटने को लेकर दोनों पक्षों में आपसी विवाद शुरू हो गया। पहले अरविंद दुबे की पत्नी और उनके बेटे पर पहले लाठी और डंडे भांजे गए, उसके बाद फावड़े से वार कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या में फावड़े का भी इस्तेमाल हुआ है. पुलिस ने फावड़ा बरामद कर लिया है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी सहित 8 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ करने में लगी है, ताकि इस वारदात के पीछे जुड़े पूरे सच का पता लगाया जा सकें।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022