Uttar Pradesh: लोहा चोरी के शक में पेड़ से बांधकर पीटा, युवक ने तोड़ा दम

Follow न्यूज्ड On  

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार के दिन एक शख्स की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक 32 साल का था और भीड़ ने उसे लोहा चोरी करने के आरोप में पकड़कर एक पेड़ से बांध दिया था और फिर उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस इस मामले में सभी आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाला गया है। जो कि काफी विचलित कर रहा है। पुलिस के अनुसार वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स का नाम वासिद है जो कि नशे का आदि था। वीडियो में शख्स के दोनों हाथों को पेड़ से बांध हुआ देखा जा सकता है।  पिटाई के बाद शख्स मदद की गुहार लगा रहा था लेकिन किसी ने उसकी जान नहीं बचाई।

कुछ पीड़ित के पास जरूर गए लेकिन वह सिर्फ वीडियो बनाकर और फोटो खींचकर वापस आ गए। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक वासिद कथित तौर पर सरकारी दफ्तर से लोहा चुरा रहा था, तभी वहां के गार्ड ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद कुछ लोग वहां पहुंचे और उसे पेड़ से बांधकर बुरी तरह से पीटा गया।

इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि वासिद को पीटने के बाद उसे कुछ लोग थाने लेकर आए। य़हां वह लोग भी पहुंचे जिनका सामाान चुराने के आरोप में वासिद की पिटाई हुई थी।  थाने में आकर उन्होंने कहा कि उनका सामान वापस मिल गया है और वासिद उनका पड़ोसी है इसलिए वह कोई शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहते हैं।

इस घटना के अन्य वीडियो में एक शख्स थाने में एक लकड़ी की बेंच पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। दर्द से कराहते हुए उसका दाहिने पैर में लगा घाव भी दिखाई दे रहा था। घायल शख्स के पैर में लगे घाव को देखकर ऐसा लगा रहा है कि उसे किसी पत्थर जैसी चीज से मारा गया था।

वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहा है जिसके चेहरे पर मास्क लगा है। पुलिसकर्मी पूरे वीडियो के दौरान बिल्कुल बेफिक्र दिख रहा है। पुलिस स्टेशन में कथित समझौते के एक घंटे बाद वासिद की मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022