झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। मनोहरपुर विधानसभा सीट (Manoharpur Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। पश्चिमी सिंहभूम जिले की यह सीट सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JVM) उम्मीदवार जोबा माझी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता गुरुचरण नायक को 16,569 वोटों से पराजित किया था।
2005 के चुनाव में यहां से यूनाइटेड गोआंस डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता जोबा माझी ने जीत हासिल की। उन्होंने झारखंड विधानसभा के लिए इस सीट से पहला विधायक बनने का गौरव हासिल किया। 2009 के चुनाव में भाजपा के गुरुचरण नायक ने चुनाव जीता। 2014 के चुनाव में इस सीट पर झामुमो ने कब्जा किया।
मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1,96,755 है, जिनमें पुरुष मतदाता 98,228 और महिला मतदाता 98,527 हैं। पिछले चुनाव में 58.04 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस सीट पर आदिवासी वोटर का रुख ही चुनावी नतीजों को तय करता है।
2019 के चुनाव में भाजपा ने गुरुचरण नायक को ही चुनावी मैदान में उतारा है तो झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने परखे हुए उम्मीदवार जोबा माझी पर एक बार फिर दांव लगाया है। वहीं झारखंड विकास मोर्चा ने मनोहरपुर से शीला टोप्पो को चुनावी मैदान में उतारा है।
List of Polling Stations in Manoharpur Assembly
प्रत्याशी पार्टी प्राप्त वोट
जोबा माझी, झामुमो- 57,558
गुरुचरण नायक, भाजपा- 40,989
हार का अंतर – 16,569
BJP – गुरुचरण नायक
JMM – जोबा माझी
JVM – शीला टोप्पो
मतदान की तारीख: 7 दिसंबर
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…