मनोहरपुर विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: हैट्रिक पर होगी जोबा मांझी की निगाहें

  • Follow Newsd Hindi On  
मनोहरपुर विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। मनोहरपुर विधानसभा सीट (Manoharpur Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। पश्चिमी सिंहभूम जिले की यह सीट सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JVM) उम्मीदवार जोबा माझी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता गुरुचरण नायक को 16,569 वोटों से पराजित किया था।

मनोहरपुर विधानसभा सीट (Manoharpur Assembly Constituency) का इतिहास

2005 के चुनाव में यहां से यूनाइटेड गोआंस डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता जोबा माझी ने जीत हासिल की। उन्‍होंने झारखंड विधानसभा के लिए इस सीट से पहला विधायक बनने का गौरव हासिल किया। 2009 के चुनाव में भाजपा के गुरुचरण नायक ने चुनाव जीता। 2014 के चुनाव में इस सीट पर झामुमो ने कब्‍जा किया।


मनोहरपुर विधानसभा सीट का समीकरण

मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1,96,755 है, जिनमें पुरुष मतदाता 98,228 और महिला मतदाता 98,527 हैं। पिछले चुनाव में 58.04 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस सीट पर आदिवासी वोटर का रुख ही चुनावी नतीजों को तय करता है।

2019 के चुनाव में भाजपा ने गुरुचरण नायक को ही चुनावी मैदान में उतारा है तो झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने परखे हुए उम्मीदवार जोबा माझी पर एक बार फिर दांव लगाया है। वहीं झारखंड विकास मोर्चा ने मनोहरपुर से शीला टोप्पो को चुनावी मैदान में उतारा है।

List of Polling Stations in Manoharpur Assembly


मनोहरपुर विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

जोबा माझी, झामुमो- 57,558

गुरुचरण नायक, भाजपा- 40,989

हार का अंतर – 16,569

मनोहरपुर विधानसभा चुनाव 2019 के प्रत्याशी

BJP – गुरुचरण नायक

JMM – जोबा माझी

JVM – शीला टोप्पो

मतदान की तारीख: 7 दिसंबर

Manoharpur Assembly 2014 Result

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)